Ketki Singh Statement: बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह ने बिहार की राजनीति पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लालू यादव के शासनकाल का गुंडाराज और चारा घोटाले का कलंक अभी भी जनता के जेहन में ताजा है। उन्होंने कहा कि जब तक यह कलंक तेजस्वी यादव के माथे पर रहेगा, बिहार में भाजपा की सरकार बनी रहेगी।
Bansdih MLA Ketki Singh statement: बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक केतकी सिंह ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब कभी भी “लालू यादव के आपातकाल जैसे शासन” को वापस नहीं देखना चाहती। उन्होंने दावा किया कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में जो गुंडा राज, भ्रष्टाचार और चारा घोटाले जैसी घटनाएं हुईं, उनकी याद आज भी बिहार के लोगों के मन में ताजा है, और यही कारण है कि बिहार की जनता भाजपा के साथ है तथा आने वाले समय में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।
विधायक केतकी सिंह ने यह बयान अपने विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में परिवारवाद और भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं, और इन सबका प्रतीक “लालू-राज” बन चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लालू यादव के आपातकाल की स्थिति को नहीं भूल सकती। लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में जिस प्रकार से गुंडाराज कायम हुआ, कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची थी। चारा घोटाले का कलंक आज भी उनके परिवार के माथे पर है और जब तक यह कलंक रहेगा, तब तक तेजस्वी यादव की सरकार बिहार में नहीं बन सकती।”
केतकी सिंह ने आगे कहा कि बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है और उन्हें यह भलीभांति समझ में आ चुका है कि विकास की राजनीति कौन कर रहा है और किसने बिहार को पिछड़ेपन की राह पर धकेला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से केंद्र और राज्य स्तर पर विकास कार्यों की झड़ी लगाई है, उससे जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि लालू यादव जी ने बिहार को पिछड़ेपन की राह पर ले जाया था। उन्होंने अपनी सत्ता को बचाने के लिए जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का सहारा लिया। आज उनके बेटे तेजस्वी यादव उन्हीं रास्तों पर चल रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता अब ठगी नहीं जाएगी। भाजपा का लक्ष्य विकास है, न कि वोट बैंक की राजनीति।
केतकी सिंह ने अपने भाषण में व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि लालू यादव यदि इसी तरह “आशीर्वाद” देते रहे, तो बिहार में भाजपा की सरकार हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि लालू यादव और उनके परिवार की राजनीति अब “सहानुभूति” या “जातिगत समीकरणों” के भरोसे नहीं चल सकती। बिहार की नई पीढ़ी शिक्षा, रोजगार और विकास चाहती है, न कि “ठेकेदारी, लाठी और लूट की राजनीति। उन्होंने कहा “लालू यादव जी से हम यही अनुरोध करेंगे कि वे इसी तरह अपना आशीर्वाद बनाए रखें, ताकि बिहार में भाजपा की सरकार लगातार बनती रहे। उनके द्वारा दिए गए आशीर्वाद से ही जनता को याद आता है कि बिहार ने कभी कैसी दुर्दशा देखी थी। वही स्मृति भाजपा के लिए सबसे बड़ा जनसमर्थन है।
केतकी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की नीति ने जनता का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि बिहार को भी अब ऐसे ही नेतृत्व की जरूरत है, जो अपराध और भ्रष्टाचार से समझौता न करे।
उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का जो नारा दिया है, वह केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक संकल्प है। लालू यादव और उनके सहयोगियों को यह समझ लेना चाहिए कि अब बिहार की जनता किसी भी स्थिति में पुराने दिनों में लौटना नहीं चाहती।
भाजपा विधायक ने तेजस्वी यादव पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की राजनीति अनुभव, सेवा या जनभावना पर नहीं, बल्कि परिवार की महत्वाकांक्षा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव में न तो राजनीतिक परिपक्वता है, न ही प्रशासनिक समझ। उन्होंने कभी विपक्ष में रहकर रचनात्मक भूमिका निभाने की कोशिश नहीं की। वे केवल सत्ता के लिए राजनीति कर रहे हैं। बिहार को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो जनसेवा को राजनीति से ऊपर रखे।”
केतकी सिंह ने कहा कि बिहार की जनता अब केवल वादों से नहीं, काम देखकर वोट करती है। भाजपा सरकार ने जिस तरह बुनियादी ढांचे, सड़कों, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार किए हैं, उसने लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब परिवर्तन चाहती है, और भाजपा ही वह परिवर्तन ला सकती है। लालू यादव के समय में जो लोग अराजकता का फायदा उठाते थे, आज वे हाशिये पर हैं। अब जनता विकास चाहती है। भाजपा ने जनता के दिल में विश्वास जगाया है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है- विधायक ने कहा।