लखनऊ

भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए यूपी से प्रत्याशी किया घोषित, प्रदेश में मचा हड़कंप

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2019, 10:59 PM IST
BJP
BJP

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से राज्यसभा (Rajya sabha) सीट के उपचुनाव के लिए नीरज शेखर (Neeraj Shekhar) के नाम का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नीरज शेखर ने राज्यसभा सदस्य के पद व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से इस्तीफा दे दिया था और वे भाजपा में शामिल हो गए थे। उनका कार्यकाल 25 नवंबर, 2020 तक था। नीरज शेखर के इस्तीफे से ही राज्यसभा की सीट रिक्त हुई थी। इसी के बाद से कहा जा रहा था कि नीरज शेखर अब भाजपा प्रत्याशी के रूप में यूपी से राज्यसभा चुनाव लड़ सकते हैं। आज उन्हीं को बीजेपी ने यूपी से उम्मीदवार बनाया है। आगामी 26 अगस्त को राज्यसभा के लिए चुनाव होगा। पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने समाजवादी पार्टी पर परिवारवादी और जातिवादी का आरोप लगाते हुए बीजेपी में शामिल हुए थे।

केंद्रीय राजनीति में सक्रिय होने चाहते हैं नीरज-

भाजपा में शामिल होने के बाद नीरज शेखर ने केंद्रीय राजनीति में ही सक्रिय रहने के इच्छा जताई थी। हालांकि वह कहते हैं कि कोई लक्ष्य बनाकर भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाएंगे।

चुनाव आयोग ने जारी की थी अधिसूचना-

वहीं चुनाव आयोग ने बुधवार को ही उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए अधिसूचना जारी कर दी थी। चुनाव आयोग की बताया कि उपचुनाव के लिए नामांकन 14 अगस्त तक होंगे, वहीं नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों की पर्चों की स्क्रूटनी 16 अगस्त को होगी। 19 अगस्त तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। यदी जरूरत पड़ी तो मतदान 26 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

Updated on:
8 Aug 2019, 10:59 PM IST
Published on: