लखनऊ

क्रांति दिवस से कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान, सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगा प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा व भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा
less than 1 minute read
Aug 04, 2021
ajay_lallu3.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए कांग्रेस ने नई रणनीति बनाई है। प्लान के तहत महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, जंगलराज, किसानों की स्मसायाओं, महंगी बिजली, गन्ना किसानों के बकाए को लेकर अगस्त क्रांति दिवस (9 अगस्त) से कांग्रेस पार्टी, भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान चलाएगी। यह प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर मार्च व प्रदर्शन आयोजित किये जायेंगे।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देशन में जिस दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा क्रांति का बिगुल बजाया गया था, उसी दिन से कांग्रेस 'भाजपा गद्दी छोड़ो' अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर 9 व 10 अगस्त को मार्च और प्रदर्शन करेगी।

भाजपा से हर वर्ग दुखी : अजय कुमार लल्लू
अजय कुमार लल्लू ने कहा आज भाजपा के कुशासन से उत्तर प्रदेश का हर वर्ग दुखी, निराश और हताश है। अन्ना जानवर से किसान परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसानों के लिए खाद, डीजल, बिजली मंहगी मुसीबत बन चुकी है। सरकार पर गन्ना किसानों का 14 हजार करोड़ से अधिक का बकाया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा सड़कों पर आंदोलित है। कानून व्यवस्था फेल है।

सरकार से सवाल करेगी कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि क्रांति दिवस हमारे स्वतंत्रता आंदोलन का ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस जनसरोकारों और जनता से जुड़े मुद्दों और लोकतंत्र की रक्षा के लिये 9 व 10 अगस्त को राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा सरकार गद्दी छोड़ो अभियान के अंतर्गत मार्च व प्रदर्शन आयोजित कर सरकार से जनता के मुद्दों पर सवाल करते हुए गद्दी छोड़ो अभियान का नेतृत्व करेगी।

Published on:
04 Aug 2021 07:38 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब