लखनऊ

भाजपा छोड़ यह नेता शामिल हुए सपा में, साथ ही इस संगठन ने किया पार्टी में विलय

दो ही दिनों में भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।
less than 1 minute read
Jan 24, 2019
Samajwadi party
Samajwadi party

लखनऊ. दो ही दिनों में भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। बुधवार को फर्रुखाबाद के कई नेताओं ने भाजपा का साथ छोड़ तो गुरुवार को फिर कुछ नेताओं ने अखिलेश यादव पर भरोसा जताते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह लोग हुए सपा में शामिल-

सपा मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में मनोज मौर्या, विपिन मौर्या (योग गुरू), किसान मित्र एसोसिएशन उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र मौर्या, नोएडा से रविन्द्र कुमार यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष) जन सेवा दल, बब्लू यादव, विनोद यादव देवरिया से सूरज कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

इस संगठन ने किया सपा में विलय-

उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा अम्बेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने अपने संगठन का विलय समाजवादी पार्टी में कर दिया है। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रवि यादव, अशोक कुशवाहा सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

बुधवार को यह नेता जुड़े सपा से-

बुधवार को नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में फर्रूखाबाद जिले के नगेन्द्र सिंह शाक्य के साथ अनिल कुशवाहा, सत्यदेव शाक्य, प्रदीप कुशवाहा तथा तमाम ग्राम प्रधानों, पूर्व जिला पंचायत सदस्यों, पूर्व सभासदों एव बी.डी.सी. सदस्यों, युवा नेताओं ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

Published on:
24 Jan 2019 08:09 pm