लखनऊ

UP प्रदेश अध्यक्ष की गृह मंत्री अमित शाह से पहली मुलाकात, संगठन और पंचायत चुनाव पर चर्चा

BJP President meets Home Minister Amit Shah उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गृह मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान आगामी चुनाव के संबंध में चर्चा हुई। संगठन प्रदेश के संगठन को मजबूत करने पर भी बातचीत हुई।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2025, 3:56 PM IST
गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (फोटो सोर्स- 'X' अमित शाह)
फोटो सोर्स- 'X' अमित शाह

BJP President meets Home Minister Amit Shah उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान पंचायत और विधानसभा चुनाव के विषय में चर्चा हुई। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गृह मंत्री को बुफे भेंट किया। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करने की चर्चा है।

14 दिसंबर को चुने गए थे प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में पंकज चौधरी ने 14 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपनी पहली दिल्ली यात्रा में पंकज चौधरी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 30 मिनट की मुलाकात में आगामी पंचायत, विधानसभा चुनाव पर बातचीत हुई। बताया जाता है कि पिछड़ी जातियों पर चर्चा हुई। प्रदेश के संगठन पर भी बातचीत की गई। निकट भविष्य में संगठन में बदलाव भी देखा जा सकता है। नई टीम में नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है। वहीं पुराने चेहरों को बाहर किया जा सकता है। लेकिन बदलाव को संतुल‍न के आधार पर तय किया जाएगा।

14 नवंबर के संबोधन में दिया था संकेत

पंकज चौधरी को 14 नवंबर को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था‌। जिसमें जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष के साथ निकायों के अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी को बुलाया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

क्या कहते हैं पंकज चौधरी?

अपने संबोधन में पंकज चौधरी ने कहा था कि वह गलत के सामने कभी नहीं झुकते हैं। उनके सामने और बड़ी चुनौतियां हैं। उनके लिए कार्यकर्ता सबसे ऊपर है। कार्यकर्ताओं के लिए मैं लडूंगा। आपकी बातों को सुनकर समस्याओं का हल निकलेगा। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है। जिसको देखते हुए 61 साल के पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जिनके ऊपर विधानसभा चुनाव के पहले संगठन को मजबूत करने का दायित्व है।

Updated on:
17 Dec 2025, 3:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोटबैंक पर नई सियासत, अखिलेश-आजम की तस्वीरों पर लाल क्रॉस, लिखा- मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुस्लिमों के नेता नहीं

‘आपके लिए कुरान बड़ा या संविधान?’, ओम प्रकाश राजभर बोले- सत्ताइस नहीं, अगली पैदाइश में भी नहीं बनेगी सपा सरकार

Delimitation Bill: यूपी में परिसीमन का पूरा गणित समझिए, लोकसभा, विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक बदल सकती है तस्वीर

’33 फीसदी वोट से कैसे बनाएंगे सरकार’, चंद्रशेखर आजाद ने बताया NDA के वोट शेयर का पूरा गणित

सीट बंटवारे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बड़ा बयान, बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा फैसला, कोई सांसद या विधायक नहीं