लखनऊ

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : यूपी के चुनावी अखाड़े में उतरेंगे बीजेपी के दिग्गज, अयोध्या से उम्मीदवार हो सकते हैं सीएम योगी

UP Assembly Election 2022 Updates: उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लड़ सकते हैं यूपी विधानसभा चुनाव

2 min read
Jul 24, 2021
Uttar Pradesh Assembly election 2022 : यूपी के चुनावी अखाड़े में उतरेंगे बीजेपी के दिग्गज, अयोध्या से उम्मीदवार हो सकते हैं सीएम योगी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Assembly Election 2022 Updates - उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी स्ट्रैटजी तैयार की है। इसके तहत 2022 में पार्टी अपने सभी दिग्गज नेताओं को 2022 में चुनाव मैदान में उतारेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस संदर्भ में बीजेपी आलाकमान ने निर्देश जारी कर दिये हैं। इसके मुताबिक, , दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई पार्टी के कई बड़े दिग्गज चुनावी अखाड़े में उतरेंगे। वहीं, एमएलसी कोटे से मंत्री बने नेताओं को भी चुनाव (uttar pradesh assembly elections 2022) लड़ाया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर या अयोध्या की किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, केशव प्रसाद मौर्य का कौशाम्बी की सिराथू सीट से और डॉ. दिनेश शर्मा का लखनऊ की पश्चिमी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। यह सीट विधायक सुरेश श्रीवास्तव के कोरोना संक्रमण से निधन होने के कारण अभी खाली ही है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह प्रतापगढ़ की कुंडा सीट चुनाव लड़ सकते हैं। स्वतंत्रदेव सिंह बुंदेलखंड की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, इस संदर्भ में अभी अधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है।

चुनावी अखाड़े में बीजेपी के दिग्गज क्यों?
बीजेपी आलाकमान का मानना है कि इस रणनीति से पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा। साथ ही विधानसभा में उनके चुनकर आने से एमएलसी की सीटें खाली होंगी। इन खाली सीटों पर उन कार्यकर्ताओं को एमएलसी बनाकर भेजा जा सकता है, पार्टी जिनका फायदा संगठन के कामों में लेती है। इसके अलावा इन नेताओं के जीतने के संभावना भी कहीं ज्यादा है।

योगी के लिए अयोध्या सीट छोड़ने को तैयार बीजेपी विधायक
भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगर यहां से चुनाव लड़ते हैं तो यह मेरा सौभाग्य होगा। उनके लिए मैं अपनी सीट खाली करने को तैयार हूं।

Updated on:
24 Jul 2021 03:47 pm
Published on:
24 Jul 2021 02:17 pm
Also Read
View All