लखनऊ

CBI रेड पर बसपा विधायक का पोस्ट- ब्राह्मण होने की वजह से किया जा रहा उत्पीड़न

अरबों के बैंक लोन घोटाले में सीबीआई ने सोमवार को विनय शंकर तिवारी की कई फर्मों पर एक साथ छापेमारी की थी
2 min read
Oct 20, 2020
CBI रेड पर बसपा विधायक का पोस्ट- ब्राह्मण होने की वजह से किया जा रहा उत्पीड़न
CBI रेड पर बसपा विधायक का पोस्ट- ब्राह्मण होने की वजह से किया जा रहा उत्पीड़न

लखनऊ. सीबीआई की छापेमारी पर गोरखपुर के चिल्लूपार से बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। फेसबुक पर उन्होंने लिखा है कि सीबीआई की छापेमारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। सिर्फ ब्राम्हण होने की वजह से उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके पहले भी सरकार बनते ही हमारे आवास 'तिवारी हाता' पे छापा मरवा के सरकार ने अपना घिनौना चेहरा दिखा दिया था। उन्होंने कहा कि बैंक की करीब छह सौ करोड़ की देनदारी है तो मेरा भी सरकार पर सात से आठ सौ करोड़ की लेनदारी भी बाकी है। मामला बैंक से है सरकार सीबीआई के माध्यम से उत्पीड़न कर रही है। सामान्य तौर पर देखा जाए तो विरोध की आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी की मदद ली जा रही है।

सीबीआई ने सोमवार को विनय शंकर तिवारी की कई फर्मों पर एक साथ छापेमारी की। मामल में विनय शंकर तिवारी और उनकी पत्नी रीता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के सुपुत्र विनय शंकर तिवारी गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा सीट से बसपा विधायक हैं। उनकी कई फर्मों पर कई बैंकों के करीब अरबों रुपये हड़पने का आरोप है। इस मामले में आईटी डिपार्टमेंट ने भी कुछ समय पहले समन दिया था। बताया जा रहा है कि चिल्लूपार से बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी और उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों गंगोत्री इंटरप्राइजेज, मैसर्स रॉयल एंपायर मार्केटिंग लिमिटेड, मैसर्स कंदर्प होटल प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सभी कंपनियां विनय तिवारी से ही जुड़ी हैं।

Published on:
20 Oct 2020 12:06 pm
Also Read
View All
2027 विधान सभा चुनाव से पहले यूपी में बना युवाओं का मोर्चा, क्यों बढ़ सकती है योगी आदित्य नाथ की मुश्किल?

जन्माष्टमी से पहले योगी सरकार का भक्तों को तोहफा, 3 दिन में करिए ब्रज के प्रमुख धामों के दर्शन, जानें टूर पैकेज की पूरी डिटेल

UP News: छात्रों और युवाओं की आवाज बनेगा जस्टिस मोर्चा, 12 अगस्त से जनसंपर्क, 20 अगस्त से निकलेगी साइकिल यात्रा

‘साजिद रशीदी को मौलाना नहीं कहा जा सकता’, कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साधा निशाना

Gold Prices: रोली-चावल सहित सिल्वर राखियों ने बढ़ाई सर्राफा बाजार की रौनक, रक्षाबंधन पर उमड़ी खरीदारों की भीड़