लखनऊ. 1500 करोड़ के बैंक लोन घोटाला मामले में बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी और उनकी पत्नी रीता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के सुपुत्र विनय शंकर तिवारी गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा सीट से बसपा विधायक हैं। उनकी कई फर्मों पर कई बैंकों के करीब 1500 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। इस मामले में आईटी डिपार्टमेंट ने भी कुछ समय पहले समन दिया था। बताया जा रहा है कि चिल्लूपार से बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी और उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों गंगोत्री इंटरप्राइजेज, मैसर्स रॉयल एंपायर मार्केटिंग लिमिटेड, मैसर्स कंदर्प होटल प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सभी कंपनियां विनय तिवारी से ही जुड़ी हैं।