लखनऊ

‘गरीब की समझ से परे है बजट’, अखिलेश यादव बोले- ये ही हाल रहा तो लोहे पर पीतल चढ़ा कर जेवर बनाने पड़ेंगे

Akhilesh Yadav On Budget 2026: बजट को लेकर समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर तंज कसा।

2 min read
Feb 01, 2026
अखिलेश यादव ने बजट को लेकर बड़ा बयान दिया। फोटो सोर्स- पत्रिका

Akhilesh Yadav On Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि जब BJP सरकार से ही कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से भी किसी तरह की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

Budget 2026 Update: यूपी में कैंसर–डायबिटीज के लाखों मरीजों को राहत; दवाइयां हुई सस्ती

Budget 2026 Update in Hindi: अखिलेश यादव ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अब तक पेश किए गए बजट केवल 5 प्रतिशत लोगों के हित में बनाए गए हैं, जबकि देश की बड़ी आबादी, जिनमें गरीब, किसान और युवा शामिल हैं, वह लगातार उपेक्षित रही है। उन्होंने कहा कि असली बजट वही होता है, जो पेश होने के बाद गरीबों के चेहरों पर खुशी लाए। बजट का मकसद सिर्फ चुनिंदा लोगों की तरक्की और मुनाफा तय करना नहीं, बल्कि आम जनता की खुशहाली सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बजट के माध्यम से BJP अपने लोगों को सेट करती है और उनकी आर्थिक तरक्की सुनिश्चित करती है, जबकि गरीबों और वंचितों की हालत जस की तस बनी रहती है। अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब की समझ से परे ये बजट है। उन्होंने कहा कि ये ही हाल रहा तो लोहे पर पीतल चढ़ा कर जेवर बनाने पड़ेंगे।

UP News in Hindi: सरकार को उसके पुराने घोषणापत्र की याद दिलाई

अखिलेश यादव ने सरकार को उसके पुराने घोषणापत्र की याद दिलाते हुए कहा कि BJP को खुद यह देखना चाहिए कि उसके वादों का क्या हुआ। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन शहरों को स्मार्ट सिटी बताया गया, वहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत यह है कि खराब पानी पीने से लोगों की जान तक चली गई। उन्होंने पूछा कि अगर यही विकास मॉडल है, तो फिर आम जनता को इसका क्या लाभ मिला?

Lucknow News in Hindi: रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा

पर्यावरण और स्वास्थ्य के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, ''अंतरराष्ट्रीय मंचों पर, जहां देश अपनी उपलब्धियां बताने जाता है, वहां सरकार को यह जवाब देना पड़ता है कि देश की हवा इतनी खराब है कि इसके कारण निवेश नहीं आ सकता। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सोचिए, खराब हवा के कारण कितने लोगों की जान जा रही है। सरकार इसके लिए आखिर कर क्या रही है?''

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। उन्होंने पूछा कि क्या किसानों की आय वास्तव में दोगुनी हुई है और अगर नहीं, तो सरकार इसका जवाब दे। इसी तरह युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि आज भी युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।

ये भी पढ़ें

1, 2, 3, 4 फरवरी को मौसम दिखाएगा रौद्र रूप! इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Also Read
View All

अगली खबर