लखनऊ

Building Material Rates : घर निर्माण का सही मौका, सरिया, ईंट, गिट्टी के बाद अब सीमेंट भी सस्ता

Cement Price Decreased यूपी में अब घर बनवाना हुआ आसान। पहले सरिया, फिर ईंट, गिट्टी और अब सीमेंट के दाम भी घटना शुरू हो गए है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की जिसके बाद ट्रांसपोर्टेशन में किराया कम हो गया। जिसके बाद तो घर बनवाना सस्ता सौदा हो गया है तो अब देर न करें।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2022, 10:09 AM IST
cement.jpg

Cement Price Decreased यूपी में अब घर बनवाना हुआ आसान। पहले सरिया, फिर ईंट, गिट्टी और अब सीमेंट के दाम भी घटना शुरू हो गए है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की जिसके बाद ट्रांसपोर्टेशन में किराया कम हो गया। जिसके बाद तो घर बनवाना सस्ता सौदा हो गया है तो अब देर न करें। लंबे समय के बाद भवन निर्माण की सबसे अहम जरूरत सीमेंट और सरिया के दाम अब घटना शुरू हुए हैं। डीजल दरें घटने के साथ ही सीमेंट के रेट में दस से बीस रुपए प्रति बोरी की गिरावट दर्ज की गई है। सरिया के भाव भी निरंतर घटते जा रहे हैं। इस वक्त सरिया 7,000 रुपए प्रति कुंतल नीचे आ गई है।

इस वक्त मौके का फायउा उठाए और घर बनवाना शुरू कर सकते है। स्टील के दाम धड़ाम होने के बाद सीमेंट के अलग-अलग ब्रांड की बोरियों की कीमतें में दस से बीस रुपए की कमी आ गई है। सीमेंट कारोबारियों के मुताबिक जो बिड़ला उत्तम वाली सीमेंट की बोरी 400 रुपए की थी वह अब 380 रुपए में मिल रही है। यही हाल बिड़ला सम्राट का है। 440 वाली बोरी की कीमत घटकर अब 420 रुपए हो गई है। इसके अलावा एसीसी ब्रांड 450 से कम होकर 440 रुपए प्रति बोरी हो गई है।

सरिया रेट 70,000 टन हुआ

सरिया के थोक कारोबारी विशाल रस्तोगी ने बताया कि, सरिया के लोकल ब्रांड अब 70,000 हजार रुपए से नीचे आ गए हैं। वहीं बड़े ब्रांड में भी एक हजार रुपए टन की और कमी आई है। एक्सपोर्ट डयूटी बढ़ने से निर्यात में लगातार कमी आ रही है। ऐसे में सरिया का भाव लगातार घटता जा रहा है।

सीमेंट के हर ब्रांड की कीमतें घटीं

उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ से प्रदेश अध्यक्ष श्याममूर्ति गुप्ता ने बताया कि, सीमेंट के हर ब्रांड में दस से बीस रुपए की कमी आई है। हालांकि रेट अभी बहुत ज्यादा हैं लेकिन डीजल की कमी के बाद इन पर अंतर पड़ने लगा है। वहीं सीमेंट, मौरंग और गिट्टी की कीमतों में थोड़ी तेजी है।

Updated on:
28 May 2022, 10:09 AM IST
Published on: