विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मैं आज से इस सदन में एक नई स्वस्थ परंपरा को शुरू करना चाहता हूं। जिस दिन विधानसभा चल रही होगी, उस दिन जिस भी माननीय सदस्य का जन्मदिन है, उस दिन सभी सदस्य उस सदस्य को बधाई देंगे। सत्र अवधि में अगर शनिवार या रविवार होगा तो उस कार्यवाही को आगे जोड़ लेंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच के रामनरेश अग्निहोत्री का जन्मदिन है। हम उन्हें बधाई देते है। अग्निहोत्री जी का जन्म मैनपुरी में हुआ है।