आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 597 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। आगरा मेट्रो के लिए पिछले साल 478 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। 384 करोड़ रुपए के काम आगरा मेट्रो में चल रहे हैं। नए बजट से भूमिगत मेट्रो स्टेशन कार्य को रफ्तार मिलेगी। ताजनगरी को सेफ सिटी बनाने की घोषणा भी की है। लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी में भी यह योजना लागू की जाएगी। इसके लिए बजट में 523 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।