लखनऊ

महिला सम्मेलन में शिरकत करने पहुंची रीता बहुगुणा जोशी, कर्मचारियों की समस्या पर की चर्चा

उत्तर रेलवे स्टेडियम, चारबाग में आयोजित नॉर्दन रेलवे के तीन दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी पहुंची

less than 1 minute read
Nov 16, 2018
rita bahuguna joshi
नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में पहुंची रीता बहुगुणा जोशी, की इन बातों पर चर्चा

लखनऊ. उत्तर रेलवे स्टेडियम, चारबाग में आयोजित नॉर्दन रेलवे के तीन दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी पहुंची। इस दौरान उन्होंने लखनऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नॉर्दन रेलवे मेन्स यूनियन द्वारा आयोजित किए गए महिला सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने महिला रेलवे कर्मचारियों की दिक्कतों पर भी चर्चा की।

रेल कर्मचारियों के लिए सकारात्मक कदम

रीता बहुगुणा जोशी ने रेलवे की महिला कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही बताया कि रेल कर्मचारियों के लिए जल्द ही रेल मंत्री पीयूष गोयल सकारात्मक कदम उठाएंगे।

आखिरी दिन निकलेगा जुलूस

यह प्रोग्राम गुरुवार 15 नवंबर को शुरू किया गया था, जिसमें पहले दिन जोनल युवा सम्मेलन हुआ था। अधिवेशन के तीसरे दिन यानी 17 नवंबर को प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दिन रेलवे कर्मचारी जुलूस निकालकर रेलवे स्टेडियम पहुचेंगे। इसका उद्घाटन फेडरेशन के अध्यक्ष राखल दास गुप्ता करेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में रेल मंत्री पीयूष गोयल शामिल होंगे।

Updated on:
16 Nov 2018 04:02 pm
Published on:
16 Nov 2018 03:47 pm