सीएम योगी आदित्यनाथ के चहेते अधिकारी मनोज कुमार सिंह को यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया है। नए मुख्य सचिव कल कार्यभार ग्रहण करेंगे।
उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिल गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा अफसर मनोज सिंह को मुख्य सचिव बनाया गया है। दुर्गा शंकर मिश्र को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला। आज उनके कार्यकाल का आखिरी दिन है। सूत्रों के मुताबिक, मनोज सिंह दोपहर में मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। पिछले दो बार से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के लिए मनोज कुमार सिंह का नाम केंद्र भेजा जाता रहा है, लेकिन इस बार केंद्र की तरफ से भी मंजूरी दे दी गई है।
मुख्य रूप से बिहार के रहने वाले मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के ईमानदार अफसर में शामिल हैं। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में सेवा देने वाले सबसे वरिष्ठ IAS अधिकारी है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चहेतों में सबसे पहला नाम मनोज कुमार सिंह का ही आता है। यही कारण है कि प्रदेश में जहां एक तरफ APC की कमान उन्हें दी गई। वहीं, IIDC के अध्यक्ष और पंचायती राज के अपर मुख्य सचिव की भी जिम्मेदारी इन्होंने निभाई है।