लखनऊ

Unnao Rape Case : माखी थाने में पड़ताल के दौरान सीबीआई ने दारोगा को कमरे से किया बाहर, जुटाई अहम जानकारी

- उन्नाव रेप पीड़िता के गांव और विधायक आवास पर सीबीआई ने की जांच- एसपी कार्यालय और जिला पंचायत के गेट का भी सीबीआई ने किया निरीक्षण
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2019, 6:56 PM IST
CBI investigation
Unnao Rape Case : माखी थाने में पड़ताल के दौरान सीबीआई ने दारोगा को कमरे से किया बाहर, जुटाई अहम जानकारी

उन्नाव. सीबीआई ने मंगलवार को भी लगातार तीसरे दिन उन्नाव (Unnao Rape Case) दुष्कर्म पीड़िता के गांव समेत माखी थाने में जांच की। माखी थाने में सीबाआई ने पूरे मामले की बिंदुवार जानकारी ली। इस दौरान टीम ने करीब एक घंटे तक थाने में प्रपत्रों को खंगाला। इसके बाद दोपहर को सीबीआई पीड़िता के गांव पहुंची। वहां पीड़िता के घर और विधायक आवास का गंभीरता से निरीक्षण किया। विधायक के घर के बाहर लगे कैमरों की भी गंभीरता से देखा।

पीड़िता के गांव में सीबीआई करीब 20 मिनट तक रुकी। इसके बाद माखी थाना क्षेत्र पहुंची। टीम ने इंचार्ज से रेप पीड़िता की मां और चाचा पर दर्ज कराये मुकदमे की कॉपी मांगी। टीम ने पुलिस से मुकदमे की जानकारी ली तो दरोगा ने मुकदमे में चार्जशीट लगाने की बात कही। सीबीआई (CBI) ने सुनवाई की तारीख पूछी और दरोगा को बाहर जाने को कहा। मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने करीब एक घंटे तक बंद कमरे में आपस में चर्चा की और फिर जरूरी कागजात लेकर लौट आये। इससे पहले सीबीआई टीम एसपी कार्यालय और जिला पंचायत के गेट पर भी काफी देर तक घूमती रही।

क्या है पूरा मामला
रायबरेली में पीड़िता के कार एक्सीडेंट के बाद से घटनाक्रम फिर से सुर्खियों में आ गया। बांगरमऊ विधायक कुलदीप सेंगर (Kuldeep Sengar) पर रेप पीड़िता की हत्या की साजिश के आरोप लगे। घटनास्थल पर रेप पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। विपक्ष ने बीजेपी को घेरा तो भाजपा ने कुलदीप सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हादसे में घायल पीड़िता और उसके वकील को एयरलिफ्ट कर इलाज के दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बलात्कर, हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में कुलदीप सेंगर जेल में बंद हैं। उन्हें सीतापुर से तिहाड़ जेल शिफ्ट किया गया है। पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है।

Published on: