लखनऊ

Lok Sabha election Result : सरकार के इन मंत्रियों पर हार का संकट, जानें- यूपी में चुनाव लड़ रहे सभी मंत्रियों का हाल

- लोकसभा चुनाव की जारी है मतगणना- उत्तर प्रदेश में सात मंत्री लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं- केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और मेनका गांधी पीछे

2 min read
May 23, 2019
lok sabha elections result
Lok Sabha election Result : सरकार के इन मंत्रियों पर हार का संकट, जानें- यूपी में चुनाव लड़ रहे सभी मंत्रियों का हाल

लखनऊ. लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 50 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाये है, वहीं सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के 25 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सिर्फ रायबरेली सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे है। काउंटिग के राउंड जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। खासकर उन मंत्रियों की जो इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में इस बार आठ मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है, जिनमें कुछ सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं कुछ मंत्री अब तक के रुझान में प्रतिद्वंदी से पीछे चल रहे हैं।

मनोज सिन्हा (पीछे)
केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से काफी पीछे चल रहे हैं। गाजीपुर में बसपा नेता व गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी बढ़त बनाये हुए हैं।

मेनका गांधी (पीछे)
सुलतानपुर में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और गठबंधन प्रत्याशी के बीच काफी कड़ा मुकाबला है। काउंटिंग में कभी बसपा नेता व गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू आगे चल रहे हैं तो कभी मेनका गांधी।

स्मृति ईरानी (आगे)
अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच कड़ा मुकाबला है। स्मृति ईरानी राहुल गांधी से आगे चल रही हैं। वोटों का अंतर बहुत ज्यादा तो नहीं है, लेकिन वह लगातार बढ़त बनाये हुए हैं।

मुकुट बिहारी वर्मा (पीछे)
योगी सरकार में मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा गठबंधन प्रत्याशी से काफी पीछे चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी रितेश पांडेय मुकुट बिहारी वर्मा से आगे चल रहे हैं।

सत्यदेव पचौरी (आगे)
कानपुर लोकसभा सीट पर राज्य सरकार में मंत्री सत्येदव पचौरी आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल हैं। जायसवाल और सत्यदेव पचौरी के बीच वोटों का अंतर बीस हजार से अधिक है।

रीता बहुगुणा जोशी (आगे)
इलाहाबाद लोकसभा सीट पर योगी सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी अब तक रुझानों में आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर गठबंधन प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल दूसरे नंबर पर हैं। समाजवादी पार्टी ने राजेंद्र सिंह पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

एसपी सिंह बघेल (आगरा)
एसपी सिंह बघेल राज्य सरकार में मंत्री हैं। आगरा से वह भाजपा प्रत्याशी हैं। अब तक रुझानों में भाजपा को बढ़त बनाये हैं। बसपा नेता मनोज सोनी व गठबंधन प्रत्याशी मनोज कुमार सोनी के बीच कड़ा मुकाबला है।

निरंजन ज्योति
फतेहपुर से केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति करीब एक लाख वोटों से आगे चल रही हैं। गठबंधन प्रत्याशी व बसपा नेता सुखदेव प्रसाद वर्मा दूसरे नंबर पर और कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान तीसरे नंबर पर हैं।

Updated on:
23 May 2019 01:39 pm
Published on:
23 May 2019 01:23 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो