लखनऊ

Health news : लोकबंधु अस्पताल में अब मिलेगा cervical cancer का इलाज

सर्वाइकल कैंसर का नाम सुनते ही मौत की दस्तक सुनाई देनी शुरू हो जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं है, कैंसर में जल्द मिलेगा सुरक्षित इलाज।
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2023, 8:25 AM IST
Health news
सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह

देश में सर्वाइकल कैंसर लगातार तेजी से अपना पैर पसार रहा है । ये महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है। जिससे लगभग 60 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है, इसके मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक विश्वव्यापी अभियान चलाया है, इसके तहत सर्वाइकल कैंसर को शुरुआती में ही खत्म किया जा सकता है ।

शुरूआती दौड़ में होगा इलाज

डॉ अजय शंकर त्रिपाठी बताया कि इस मशीन को थर्मल एबलेशन कहा जाता है, महिलाओं की स्क्रीनिंग को करने के बाद जिन महिलाओं में शुरुआती कैंसर पाया जाएगा, उन्हें 20 से 45 सेकंड में ही थर्मल एब्लेशन मशीन से उसी समय है, उपचार कर दिया जायेगा।

आधुनिक मशीन का लाभ मरीजों को जल्द

चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी कहा कि जिन महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर एडवांस स्टेज में है। उन्हे बड़े अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा जाएगा। इस तकनीक से 100 डिग्री सेंटीग्रेड पर घाव को बर्न कर दिया जाता है। इससे मरीज को दर्द भी नही होता है। बताया कि ये अत्याधुनिक मशीन लोक बंधु में लगाई जा चुकी है। अब जल्द ही जनमानस को ये सुविधा मिलेगी।

गायनी विभाग की डॉक्टरों ने लिया मशीन का प्रशिक्षण

निदेशक डॉ दीपा त्यागी ने बताया कि गायनी विभाग की डॉक्टर संध्या सिंह, डॉक्टर शालिनी कटियार ने उच्च संस्थान से इस मशीन के संचालन और उपचार विधि का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है । लोक बंधु चिकित्सालय में पूर्व से ही सर्विक्स एवं ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए पैप स्मियर और एफएनएसी सुविधा शुरू की जा चुकी है । स्वास्थ्य हित के लिए इन जांचों से जन समुदाय को बहुत ही लाभ मिल रहा है।

Published on: