26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर स्टेडियम में लगेंगे Health ATM, जारी हुआ आदेश

स्टेडियम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने 7.95 करोड़ रुपये खर्च करने की बनाई स्कीम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 25 Mar 2023, 8:04 AM IST

 खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा

खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा

उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशबरी है। राज्य के सभी जिलों के राजकीय स्टेडियम में हेल्थ एटीएम लगाये जायेंगे। अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण डा. नवनीत सहगल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हेल्थ एटीएम लगने से खिलाड़ियों की 50 से ज्यादा पैरामीटर की जांच हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जानिए वजह


खिलाडी करवा सकते है यह जांच

ब्लड प्रेशर, ग्लूकोज, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल, बॉडी वॉटर, फैट, बोन मास इंडेक्स, फैट फ्री वेट, बॉडी प्रोटीन आदि का टेस्ट करवा करते हैं।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार संविधान को खत्म करने का काम कर रही-अखिलेश यादव


अपर मुख्य सचिवबोले- खिलाड़ियों की समय से हो जरुरी जांच

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी लगन के साथ से कार्य कर रही है। डा. सहगल ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयारी कराने के लिए, हेल्दी डाइट के साथ-साथ शारीरिक रूप से उनकी क्षमता में, वृद्धि के लिए समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: मोहनलालगंज के काले बीर बाबा मंदिर परिसर में हुआ अश्लील डांस, लोगो ने दर्ज कराई कम्प्लेन

जल्द ही धरातल पर दिखेगा विकास

खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। खिलाड़ियों को अत्याधुनिक और तुरंत जांच की सुविधा देने में यह हेल्थ एटीएम काफी सहायक होंगे। सभी के साथ बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया गया हैकि हब और स्पोक मॉडल से एसजीपीजीआई से जुड़ कर कर हेल्थ एटीएम का संचालन किया जायेगा। इसके लिए 7.95 करोड़ रुपये व्यय किया जायेगा।


उत्तर प्रदेश के बेहद जरूरी वीडियो देखने के लिए क्लिक करें हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को।