
योगी सरकार की पहली वर्षगांठ पर पूछे सवाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की योगी सरकार संविधान को खत्म करने के लिये काम कर रही है। उसका एक-एक कदम लोकतंत्र को खत्म करने के लिए है। अखिलेश ने एक सवाल के जवाब में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कब दूसरों के साथ पर्यटन कर दें किसी को पता नहीं।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने सपा को जिताने का काम किया। मैं यह बात कहना नहीं चाहता था लेकिन आपने गुस्सा दिलाया तो कह दिया।
अखिलेश बोले - डीजीपी और मुख्य सचिव परमानेंट नहीं
अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय में वार्ता वार्ता के दौरान कहा कि राज्य सरकार के पास अपना परमानेंट डीजीपी और मुख्य सचिव नहीं है। ब्लैकमेलिंग चल रही है। बेरोजगारी चरम पर है। सरकार बताए कि नौकरी और रोजगार को लेकर नौजवानों से किए गए वादे कितने पूरे हुए। सरकार ने छह साल में कितनी नौकरी दी। भाजपा सरकार में कई इंवेस्टमेंट मीट हुई, लेकिन जमीन पर क्या उतरा यह भी बताना चाहिए।
मैं जिससे भी मिलने गया, उसको सरकार ने भेजा जेल
उन्होंने कहा कि मैं सारस पक्षी को बचाने वाले मोहम्मद आरिफ से मिलने गया, तो सरकार ने उसको ही छीन लिया। मैं अपने विधायक इरफान सोलंकी से मिलने कानपुर जेल गया, तो उसकी जेल बदल दी गई। सरकार मोहम्मद आजम खान को उनके परिवार के साथ प्रताड़ित कर रही है, क्योंकि वह समाजवादी हैं। क्या यही लोकतंत्र है। कोई खिलाफ पोस्टर लगा दे, तो सरकार एफआईआर करा देती है
उत्तर प्रदेश के बेहद जरूरी वीडियो देखने के लिए क्लिक करें हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को।
Published on:
23 Mar 2023, 8:45 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.