
कोरोना के दिख रहे लक्षण
लखनऊ में 24 घंटे में आठ मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले मंगलवार को दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मौजूदा समय में कोरोना के 18 सक्रिय केस हैं। जो आने वाले समय के लिए चेतावनी है।
कोरोना के दिख रहे लक्षण
टूडियागंज में सबसे ज्यादा तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन मरीजों को सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश की शिकायत के बाद टूडियागंज नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई थी। अलीगंज इलाके में दो महिला कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कैसरबाग स्थित रेडक्रॉस नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य में एक पुरुष मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दो पुरुष मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
सभी को रखना है अपना ध्यान
किसी भी कोरोना संक्रमित को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। तीन मरीजों ने वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की है। मौजूदा समय में कोरोना के 18 सक्रिय केस हैं। डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि सभी को अपना खास ध्यान रखना है। महिलाएं अपना बहुत ही ज्यादा ध्यान दे।
800 से 1000 लोगों की कोरोना जांच
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए सिविल, बलरामपुर, लोकबंधु समेत दूसरे अस्पतालों में जांच कराई जा रही है। 17 रैपिड रिस्पांस टीमें संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच करा रही है। रोजाना 800 से 1000 लोगों की कोरोना जांच हो रही है। अभी घबराने की जरूरत नहीं है। सतर्क रहने की जरूरत है। लक्षण नजर आने पर जांच कराएं।
उत्तर प्रदेश के बेहद जरूरी वीडियो देखने के लिए क्लिक करें हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को।
Published on:
23 Mar 2023, 8:09 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.