26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहनलालगंज के काले बीर बाबा मंदिर परिसर में हुआ अश्लील डांस, लोगो ने दर्ज कराई कम्प्लेन

मंदिर परिसर में लगे मेले में फिल्मी गाने पर युवती के डांस को लेकर 112 पर दर्ज हुई कम्प्लेन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 21 Mar 2023, 11:17 AM IST

 पुलिस जांच पड़ताल कर रही

पुलिस जांच पड़ताल कर रही

लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित काले बीर बाबा मंदिर में हर नवरात्रे में बड़े सांस्कृतिक आयोजन किये जाते है। हवन ,पूजापाठ के साथ - साथ बाबा की विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जाती है। कल मंदिर परिसर में सांस्कृतिक आयोजन के समय रात में फिल्मी गाने पर, युवती का डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें: अपराधियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 11 जिलों में बनेगे हाईटेक जेल, क्या होगा खास

जिसको लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है, तो बहुत से ऐसे भी लोग है, जिन्होंने आपत्ति करने वालो को करारा जवाब भी दिया हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में 11 साल की लड़की को मनचले करते थे परेशान, घर पर फेका बम


पुलिस ने दर्ज की कम्प्लेन

मोहनलालगंज पुलिस ने आयोजक के खिलाफ दर्ज की कम्प्लेन, ट्विटर पर जारी किया, इवेंट आई डी-जिसमे सूचना देने वाले का नाम और पता होता है साथ ही किस संदर्भ में शिकायत की गई उसकी डिटेल रहती है। P20032311499 . मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


सपोर्ट में बोले- लोग कहां पर है अश्लीलता

1 . डॉ. इशरत अली शाह socialist , activist मनरेगा मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंडल प्रभारी है, उन्होंने कहा कि 'पेट पालने का अधिकार सभी को है, भीख नहीं मांग रही, उसकी कला का पैसा है। '


2 अनिल विद्यार्थी---- साहब! जी इस गाने में क्या अश्लीलता हैं, और डांस करने वाली लड़की भी ने बेहद ही तौर-तरीके से किया है, बाकी इस गाने में अश्लीलता ये बात समझ से परे हैं।

3 अनुराग पांडेय --- जबरदस्ती की भ्रामक बातें फैलाने वालों पर कार्यवाही हो।