26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा से जुड़ी समस्याओं को छात्र ऑनलाइन कर सकते है दर्ज, लम्बी लाइन से छुटकारा, जानिए कैसे

AKTU ने छात्र हित में परीक्षा से संबंधित समस्याओं और शिकायतों के लिए बनाया, गूगल लिंक, छात्र विश्वविद्यालय आने की बजाए लिंक पर कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 25 Mar 2023, 6:09 PM IST

रिजल्ट, डिग्री के लिए आते हैं विश्वविद्यालय

रिजल्ट, डिग्री के लिए आते हैं विश्वविद्यालय

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के छात्रों को अब परीक्षा से संबंधित समस्याओं के लिए विश्वविद्यालय नहीं आना पड़ेगा। उनकी परेशानी को देखते हुए माननीय कुलपति प्रो0 आलोक कुमार राय के निर्देश पर परीक्षा विभाग ने गूगल लिंक बनाया है। इस लिंक पर छात्र अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Video: फिल्म भोला के प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे अजय देवगन

रिजल्ट, डिग्री के लिए आते हैं विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय से प्रदेश भर के करीब साढ़े सात सौ से ज्यादा संस्थान संबद्ध हैं। जिनमें लाखों की संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कई बार छात्र डिग्री, रिजल्ट, मार्कशीट सहित परीक्षा से संबंधित अन्य कामों के लिए विश्वविद्यालय आते हैं। दूरदराज के छात्रों को विश्वविद्यालय आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। न केवल छात्रों का समय खराब होता है बल्कि आने-जाने में काफी खर्च भी आता है। इसलिए छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने गूगल लिंक बनाया है। छात्र परीक्षा से संबंधित अपनी सभी समस्याएं और प्रकरण गूगल लिंक पर ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। गूगल लिंक पर छात्रों की आयी शिकातयों और समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP Rain Alert: लखनऊ में सुबह बारिश और बदली ने बदला मौसम का मिजाज, ठंड का हुआ एहसास

छात्र हित में लिये जा रहे निर्णय

विश्वविद्यालय अपने छात्रों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। जिससे कि छात्र बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई अच्छे ढंग से कर सकें। इसी कड़ी में परीक्षा संबंधित कार्यों के लिए गूगल लिंक जारी किया गया है। इसके पहले भी छात्रहित में तमाम फैसले लिये जा चुके हैं। हिंदी पट्टी के छात्रों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति को लागू किया है। इसके तहत इंजीनियरिंग के छात्रों को अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी पढ़ाया जा रहा है। साथ ही प्रश्नपत्र भी अंग्रेजी और हिंदी दोनों में दिये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर स्टेडियम में लगेंगे Health ATM, जारी हुआ आदेश

इससे न केवल छात्रों को काफी फायदा हो रहा है बल्कि वो आगे भी बढ़ रहे हैं। यही नहीं विश्वविद्यालय छात्रों को स्वरोजगार के प्रति भी प्रेरित करते हुए इनोवेशन और स्टार्टअप को भी बढ़ावा दे रहा है। विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब के जरिये तमाम छात्र और छात्राएं अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बच्चों के सिर पर मंडरा रहा खतरनाक बीमारी का खतरा, वैक्सीन के लिए नहीं मिल रहे वाहन

इसी तरह कैंपस प्लेसमेंट के जरिये काफी संख्या में छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने का मौका मिला है। वहीं, विश्वविद्यालय ने छात्रों की प्रतिभा को मंच देने के लिए टेक्नो फेस्ट का भी आयोजन किया। जिसमें प्रदेश भर के आये इंजीनियरिंग के छात्रों ने अपने बनाये मॉडल के साथ प्रतिभाग किया।
--