लखनऊ

Lucknow Railway: आज से रेलवे की बड़ी सौगात: पूर्वांचल और लखनऊ को दिल्ली से जोड़ेगी नई स्पेशल ट्रेन

Lucknow Railway News: छपरा से आनंद विहार टर्मिनस के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन आज से शुरू हो रही है। यह ट्रेन लखनऊ समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। नई रेल सेवा से पूर्वांचल और राजधानी लखनऊ के यात्रियों को दिल्ली की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्रीय रेल संपर्क को भी मजबूती मिलेगी।

3 min read
Jun 19, 2026
Indian Railway,Indian Railway new changes,Delhi to Bihar Train,bihar train,Delhi Bihar trains
स्पेशल ट्रेन का लखनऊ में ठहराव, यात्रियों को बड़ी सौगात (फोटो सोर्स : भाषा संवाद WhatsApp News Group)

Lucknow Railway Special Train: रेलवे यात्रियों, विशेषकर पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज छपरा जंक्शन से नई 02527 छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस विशेष ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिल गया है।

यह ट्रेन 19 जून को छपरा से दोपहर 1.15 बजे रवाना होगी। बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ और कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 6.45 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेजयान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, पांच शयनयान, पांच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा एक एलएसएलआरडी कोच शामिल रहेगा।

पूर्वांचल को मिलेगा सीधा लाभ

उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल क्षेत्र लंबे समय से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बेहतर रेल संपर्क की मांग करता रहा है। बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और अन्य यात्री नियमित रूप से दिल्ली की यात्रा करते हैं। ऐसे में छपरा से आनंद विहार टर्मिनस के बीच चलने वाली यह विशेष ट्रेन हजारों यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकती है।

बलिया, मऊ और आजमगढ़ जैसे जिलों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा और व्यापार के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं। नई विशेष ट्रेन के संचालन से इन यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।

छात्रों और युवाओं में बड़ी राहत

बलिया के नवीन कुमार दिल्लाा रहते हैं। उन्होंने ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि त्योहारों या छुट्टियों के दिनों में दिल्ली से घर आने के लिए टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो जाता था। इस नई साप्ताहिक ट्रेन के आने से यात्रा का एक और बेहतर विकल्प मिल गया है।

लखनऊ यात्रियों के लिए भी राहत

राजधानी लखनऊ इस विशेष ट्रेन का महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। लखनऊ से दिल्ली के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। त्योहारों, छुट्टियों या विशेष अवसरों पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग और सीटों की कमी आम बात है। ऐसे में उद्घाटन विशेष गाड़ी का लखनऊ में ठहराव यात्रियों के लिए राहत की खबर है। इससे यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए एक और विकल्प मिलेगा तथा यात्रा संबंधी परेशानियां कुछ हद तक कम हो सकेंगी।

यात्रियों में उत्साह

आजमगढ़ के एक यात्रियों का कहना है कि दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अक्सर सीटों की कमी बनी रहती है। ऐसे में अतिरिक्त विशेष ट्रेन का संचालन निश्चित रूप से राहत देगा। कई यात्रियों का मानना है कि यदि इस ट्रेन को भविष्य में नियमित सेवा के रूप में संचालित किया जाए तो इससे हजारों लोगों को स्थायी लाभ मिल सकता है।

रेलवे की कनेक्टिविटी बढ़ाने की पहल

भारतीय रेलवे लगातार विभिन्न क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए नई ट्रेनों और विशेष सेवाओं का संचालन कर रहा है। उद्घाटन विशेष गाड़ी भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अतिरिक्त सेवाएं दी जाएं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या, मांग और परिचालन अनुभव के आधार पर भविष्य में ऐसे मार्गों पर और भी सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं।

व्यापार और रोजगार को भी मिलेगा लाभ

रेल संपर्क केवल यात्रियों की सुविधा तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसका सीधा प्रभाव व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास पर भी पड़ता है। पूर्वांचल और दिल्ली के बीच बेहतर रेल संपर्क से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही नौकरी और शिक्षा के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी लाभ होगा। सूत्रों  का मानना है कि बेहतर परिवहन व्यवस्था किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और यह नई सेवा उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

यात्रियों की उम्मीदें बढ़ीं

छपरा-दिल्ली उद्घाटन विशेष गाड़ी के संचालन से पूर्वांचल, अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और बलिया के यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकती है।

फिलहाल यात्रियों की निगाहें ट्रेन के संचालन और समय-सारिणी पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि यह विशेष ट्रेन न केवल सफल साबित होगी, बल्कि भविष्य में इस मार्ग पर और बेहतर रेल सुविधाओं का रास्ता भी खोलेगी।