लखनऊ

फेसबुक पेज पर सीएम योगी NO. 1 , जानिए कौन नेता किस स्थान पर रहा

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक साल में फेसबुक पर एसी छवि बनाई है कि लोगों के दिलों में वह लोकप्रिय बन गए हैं।
2 min read
Apr 20, 2018
CM yogi adityanath become number one on facebook page ranking in india

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक साल में फेसबुक पर एसी छवि बनाई है कि लोगों के दिलों में वह लोकप्रिय बन गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने फेसबुक पेज पर पहली रैंक पाकर देश के सभी राजनीतिक नेताओं को बहुत पीछे छोड़ दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ को फेसबुक पेज के द्वारा एक ट्रॉफी पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी।

योगी आदित्यनाथ के फेसबुक पर फॉलोअर

यूपी सीएम योगी का Facebook पेज ने सोशल मीडिया में ऐसी छाप छोड़ी है कि फेसबुक पेज की गणना के आधार पर 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2017 तक सीएम योगी के फॉलोअर सबसे ज्यादा पाए गए हैं। एक साल में लगभग 5.4 मिलियन से ज्यादा योगी आदित्यनाथ के फेसबुक पर फॉलोअर बने। इसके अलावा राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने फेसबुक पेज के दूसरे नंबर पर मुकाम हासिल किया हैं और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी
ने तीसरे नंबर पर मुकाम हासिल किया।

राजनीतिज्ञों को लेकर ह्आ सर्वे

फेसबुक ने हाल ही में देश की सभी सरकारी संस्थाओं, मंत्रालयों, राजनीतिक दलों और राजनीतिज्ञों को लेकर सर्वे के माध्यम से एक सूची बनाकर जारी की है। इसमें सभी लोगों के फेसबुक पेजों को लेकर प्रसिद्धी का आंकड़ा तैयार कर जारी किया गया हैं। फेसबुक पेजों पर जो आंकलन किया गया है। उसके हिसाब से पोस्ट के लाइक, शेयर और कमेंट्स के आधार को मानते हुए तय किया गया है। राज्यसभा सांसदों की कैटेगरी में सबसे ज्यादा लोकप्रिय फेसबुक पेज सचिन तेंदुलकर का सामने आया है।

लोकसभा के सांसदों में

इसके अलावा आर के सिन्हा और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का भी फेसबुक पेज लोकप्रिय रहा है। जबकि लोकसभा के सांसदों में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज पर मुकाम हासिल किया और दूसरे स्थान पर असदउद्दीन आवैसी रहे है और फेसबुक पेज के तीसरे नंबर पर भगवंत मान रहे।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों में

देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि फेसबुक पेज के माध्यम से राजनीतिक दलों के आंकड़े तय किए गए हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी पहले नंबर पर, दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी और तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही है। इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों में नरेंद्र मोदी को पहला स्थान, दूसरा स्थान पीयूष गोयल और तीसरा स्थान किरन रिजीजू का रहा।

Published on:
20 Apr 2018 04:10 pm
Also Read
View All
‘अपनों को खोने का दर्द, दुनिया का सबसे बड़ा दुख है, पीड़ितों को मिले ₹1 करोड़ का मुआवजा’, KJMU में लखनऊ अग्निकांड पीड़ितों मिले अखिलेश

गोरखपुर में जहां जन्मे थे योग के विश्वदूत, वहीं बन रहा दिव्य आध्यात्मिक धाम, जानें खास बातें

‘चक्कर आ गया, हाथ-पांव कांपने लगे’, बेटी का शव देखकर रो पड़ीं अनामिका की मां, आखिरी कॉल पर हुई बातचीत को याद करके भर आईं आंखें

लखनऊ आग: ‘जब 10 साल पहले बिल्डिंग अवैध घोषित हो गई थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?’, नीलेश के भाई ने प्रशासन को ठहराया जिम्मदेार

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 3 साल पहले यूपी गई थी अनामिका, जान गंवाने से पहले कोलकाता में मां से क्या हुई थी बात?