लखनऊ

नगरीय आय में 18 से 22 फीसदी हुई बढ़ोतरी: सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 साल के सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक दिल से स्वागत किया
2 min read
Jul 28, 2018
yogi
नगरीय आय में 18 से 22 फीसदी हुई बढ़ोतरी: सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि 28 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत योजना की तीसरी वर्षगांठ पर ट्रांसफॉर्मिंग अर्बन लैंडस्केप के मौके पर लखनऊ पहुंचे हैं। इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 साल के सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक दिल से स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि मैं मोदी का आभारी हूं। उनकी वजह से यूपी की भूमिका बड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 21 फीसदी आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है। यूपी सरकार प्रदेश के सभी 653 नगर निकायों को बेहतर और स्वावलंबी बनाने की कवायद में जुटी है। नगरीय आय में भी 18 से 22 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। उपलब्धियों पर बात कर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से 50 माईक्रॉन से पतली पॉलीथिन पर बैन लगाया है।

आमजन को दिया जाए लाभ

योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने 16 महीने के अंतर्गत योजनाओं पर काम किया है। उनकी सरकार ने केंद्र की योजनाओं को आगे बढ़ाया है। पहले लोग उत्तर प्रदेश में इस योजना पर विफल थे लकिन अब लोगों को काम दिख रहा है। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले अमृत योजना स्मार्ट सिटि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के शुरू होने के साथ विकास की सोच के अनुरूप इन कार्यक्रमों के साथ ही आमजन को लाभ दिया जा सकता है।

स्वच्छ भारत मिशन पर कही ये बात

कार्यक्रम में योगी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन उत्तर प्रदेश में अहम भूमिका निभा रहा है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ 35 हजार शौचालय का निर्माण किया था। लेकिन 2 अक्टूबर तक प्रदेश को खुले में शौच मुक्त कराने का काम किया जाएगा।

इन विषयों पर भी की चर्चा

15 जुलाई से देशभर मे प्लास्टिक बैन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार प्लास्टिक के बेहतर विकल्प पर काम कर रही है। इसके अलावा लखनऊ और गाजियाबाद मुनिसिपल बांड जारी करने वाला है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 100 शहर चुने गए हैं। मेट्रो की नयी परियोजना को भी तैयार किया जा चुका है।

Published on:
28 Jul 2018 07:03 pm