लखनऊ

PM आवास घेराव पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस और सपा कर रही देश के खिलाफ साजिश

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली में हो रहे छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाया है। CM योगी बोले कि कांग्रेस प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने का बेशर्मी से प्रयास कर रही है।
2 min read
Jul 22, 2026
CM Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath: देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। कांग्रेस और सपा द्वारा पीएम आवास का घेराव कर धरना दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, विपक्ष पीएम की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है। गोरखपुर में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी देश के खिलाफ बड़ी साजिश रच रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें सड़कों पर उतार रहे हैं।

'छात्रों को बनाया जा रहा निशाना'

दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का असली चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों पार्टियों ने पहले युवाओं, दलितों और वंचितों को भड़काने की गहरी साजिश रची। जब वे अपने इस मंसूबे में पूरी तरह फेल हो गए तो अब उन्होंने अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए निर्दोष छात्रों को अपना नया निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

'PM मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने का बेशर्म प्रयास'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का भी सीधा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के आवास को घेरने और उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने का बेहद बेशर्मी से प्रयास किया है। सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर देश के खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र रच रही हैं जिसे प्रदेश और देश की जनता कभी सफल नहीं होने देगी।

कांग्रेस-सपा के गुंडों ने किया संसद का घेराव

दिल्ली में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि कैसे छात्रों को बदनाम करने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गुंडों ने दिल्ली में संसद का घेराव किया। विपक्ष जानबूझकर छात्रों के आंदोलन में घुसकर माहौल खराब करने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहा है। सीएम ने युवाओं से अपील की कि वे उन लोगों के बहकावे में न आएं जो उनके भविष्य को बर्बाद करने पर तुले हैं।

आंदोलन कर रहे छात्रों से CM ने की अपील

सीएम ने युवाओं से अपील की कि वे उन लोगों के बहकावे में न आएं जो उनके भविष्य को बर्बाद करने पर तुले हैं। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं और युवा अब सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली में परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिख रहा है। योगी के इस बयान को यूपी की सत्ताधारी पार्टी की तरफ से युवाओं को संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।