लखनऊ

गुजरात में यूपी के लोगों पर हमले का मामला, योगी ने गुजरात के सीएम से की बात

यूपी के लोगों पर बढ़ते हमलों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की है
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 8:18 PM IST
attacks on non gujaratis
गुजरात में यूपी के लोगों पर हमले का मामला, योगी ने गुजरात के सीएम से की बात


लखनऊ. यूपी के लोगों पर बढ़ते हमलों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की है। गुजरात के सीएम से फोन पर बातचीत से मुख्यमंत्री योगी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनसे ठोस कदम उठाये जाने की बात कही है। विजय रूपाणी ने सीएम को बताया कि गुजरात में पिछले तीन दिनों से सब सामान्य है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

सीएम योगी ने विजय रूपाणी से फोन पर बातचीत में कहा कि डर की वजह से उत्तर भारतीय गुजरात छोड़ रहे हैं। मामले की गंभीरता को समझते हुए गुजरात सरकार इस ओर ध्यान दें। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर पोस्ट में लिखा है कि आज गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से गुजरात के घटनाक्रम पर फोन से वार्ता की। गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा यह अवगत कराया गया है कि पिछले तीन दिनों में कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है। गुजरात सरकार द्वारा हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और गुजरात में सभी का सम्मान है। उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए अपवाहों पर ध्यान न दिये जाने की बात कही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा है कि गुजरात एक शांतिप्रिय प्रदेश है एवं देश के विकास का मॉडल भी है। मैं अपील करता हूं कि सभी व्यक्ति स्थानीय प्रशासन में विश्वास रखें और सभी लोग शासन व प्रशासन को अपना सहयोग दें। हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

गुजरात में हो रहे हैं हमले
गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गैर-गुजरातियों खासकर यूपी-बिहार के लोगों पर कथित तौर पर बेरहमी से हमले किये जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें राज्य छोड़ने के लिए भी विवश किया जा रहा है। मेहसाणा, साबरकांठा, अहमदाबाद, अरावली, पाटण, गांधीनगर जिलों में सबसे ज्यादा हमलों के मामले सामने आये हैं। पुलिस ने मामले में अब तक 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, बावजूद राज्य से गैर-गुजरातियों का पयालन जारी है। पुलिस का कहना है कि यह पलायन नहीं, बल्कि त्योहार की वजह से लोग अपने घरों को लौट रहे हैं।

Updated on:
8 Oct 2018, 8:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘ये वीडियो गवाह है’, अखिलेश यादव ने जारी किया गोरखपुर हादसे का वीडियो, बोले- हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ राजनीति करते हैं

Gorakhpur JCB Accident: ‘परिजनों के प्रति गहरी संवेदना हैं’, गोरखपुर हादसे में छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुख

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस के बाद छोटे दलों पर अखिलेश की नजर, AAP-महान दल को मिल सकती हैं सीटें

लखनऊ में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: चपेट में आईं कई झुग्गियां; 4 KM दूर तक उठा धुएं का गुबार, 10 दमकल गाड़ियां पहुंची

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी मोर्चा