4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2019 : अपने इन 25 सांसदों के टिकट काटेगी बीजेपी! देखें वीडियो

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी आलाकमान पार्टी के कई सांसदों के टिकट काटने की तैयारी में है

Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Oct 08, 2018

लखनऊ. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी आलाकमान पार्टी के कई सांसदों के टिकट काटने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के ऐसे 25 सांसदों की लिस्ट तैयार हो गई है, जिनके टिकट काटे जा सकते हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने जमीनी सर्वे के आधार पर 25 सांसदों को दोबारा टिकट न देने का फैसला किया है। सर्वे में साफ तौर पर सामने आया है कि अगर इन सांसदों को लोकसभा चुनाव में फिर से टिकट दिया गया तो पार्टी को हार का सामना करना पड़ सकता है

सूत्रों की मानें तो इस लिस्ट में बहराइच से बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले का नाम सबसे ऊपर है। डुमियागंज से सांसद जगदम्बिका पाल, कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज के टिकट जाने की चर्चा जोरों पर है। इनके अलावा पार्टी आलाकमान सहारनपुर, बाराबंकी, गोंडा, धौरहरा, इलाहाबाद, और देवरिया सांसदों के नाम भी काटने की तैयारी में है, जिन्होंने पिछले एक साल से पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।