लखनऊ

सिद्धार्थनाथ सिंह के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचे सीएम योगी

यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को अचानक मंगलवाप को सीने में दर्द के चलते लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 11:16 PM IST
Sidharth nath Singh
Sidharth nath Singh

लखनऊ. यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को अचानक मंगलवाप को सीने में दर्द के चलते लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। देर रात सीएम योगी भी उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि जांच में हृदय की धमनी में ब्लॉकेज पाया गया जिसके बाद रात में ही डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की। डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच करने में जुटी है।

हार्ट में ब्लॉकेज उठा सीने में दर्द-
कहा जा रहा है कि हार्ट में ब्लॉकेज की संभावना के चलते उनकी एंजियोग्राफी की गई है, जिसमें उनकी तीनों धमनियों में ब्लॉक पाये गए है। इसके बाद एंजियोप्लास्टी करके तीन स्टंट डाले गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री के लोहिया इंंस्टीट्यूट में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल के बाहर पहुंच गए। सीएम योगी देर रात उनसे मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी उनसे मिले पहुंच सकते हैं।

डॉक्टर ने कहा ये-

निदेशक डॉ. दीपक मालवीय के मुताबिक मंत्री के हृदय की धमनी में ब्लॉकेज मिले। ऐसे में एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया गया। शाम 7 बजे स्टेंट डालकर बंद धमनी को खोल दिया गया।

Published on:
Also Read
View All
‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार