लखनऊ

अन्य राज्यों से यूपी आने वाले लोगों के लिए सीएम योगी ने जारी किए निर्देश, यह करना होगा अनिवार्य

उत्तर प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में हैं, लेकिन देश के अन्य राज्य जैसे महाराष्ट्र, केरल, असम जैसे राज्यों में मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2021, 8:10 PM IST
yogi_adityanath.jpg
Chief Minister Yogi Adityanath

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना (UP corona update) नियंत्रण में हैं, लेकिन देश के अन्य राज्य जैसे महाराष्ट्र, केरल, असम जैसे राज्यों में मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है। सक्रिय मामलों (Corona active cases) के देखें तो वर्तमान में महाराष्ट्र में 1,11,622, केरल में 1,11,578, कर्नाटक में 34,881 तमिलनाडु में 31,819, आंध प्रदेश में 27,195, उड़ीसा में 21,683 केस हैं। ऐसे राज्यों से आने वाले यात्रियों से यूपी में संक्रमण फैलने का संभावना अधिक है। यूपी में केवल 1428 एक्टिव मामले हैं। यह देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में कोरोना नियंत्रण में हैं, लेकिन पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में बचाव के संबंध में थोड़ी भी लापरवाही नहीं बरतनी है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।

यूपी में कोरोने के डेल्टा प्लस व कप्पा वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। हालांकि मामले सीमित है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग व सरकार इसे लेकर अलर्ट है और इससे निपटने के लिए तैयारियों जोरों पर हैं। सीएम योगी ने बैठक में यह सभी स्थानीय प्रशासन को फल मण्डी, सब्जी मण्डी सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ एकत्र न होने देने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करें-
मुख्यमंत्री ने टीम 9 संग बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के जरिए हर जिले में प्रतिदिन कम से कम 100 वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया जाए। उनको दवा आदि उपलब्ध कराई जाए और इसके लिए आशा वर्कर की मदद ली जाए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एम्बुलेंस सेवा संचालित करने के सम्बन्ध में भी विचार किया जाए।

Published on: