25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

26 जुलाई से फिर बनेंगे गोल्‍डन कार्ड, चलेगा विशेष अभियान, गरीबों को इलाज में मिलेगी मदद

- प्रदेश में 1.15 करोड़ लोगों के पास हैं गोल्‍डन कार्ड. आयुष्‍मान योजना के तहत मिलता है 5 लाख रुपए का इलाज कवर.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 14 Jul 2021, 7:43 PM IST

Golden Card

Golden Card

लखनऊ. आयुष्‍मान भारत के तहत कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सहारा बना गोल्‍डन कार्ड अब विशेष अभियान के तहत लोगों तक पहुंचेगा। यूपी सरकार 26 जुलाई से गोल्‍डन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसके अंतर्गत प्रदेश भर में आयुष्‍मान योजना के तहत गोल्‍डन कार्ड बनने के लिए जन सुविधा केन्‍द्र या फिर नजदीकी सरकारी अस्‍पताल में जाकर लोग कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोरोना काल के दौरान इलाज में गोल्‍डन कार्ड ने लोगों को काफी राहत दी थी। आयुष्‍मान योजना के तहत अस्‍पतालों में गोल्‍डन कार्ड धारकों को 5 लाख रूपए तक नि:शुल्‍क इलाज की सुविधा दी जाती है।

गोल्‍डन कार्ड के जरिए लोग सरकारी व सरकार की ओर से अधिकृत निजी अस्‍पताल में अपना नि:शुल्‍क इलाज करा सकते हैं। इससे पहले 30 अप्रैल तक गोल्‍डन कार्ड बनाए गए थे। प्रदेश सरकार अब फिर से विशेष अभियान चलाकर गोल्‍डन कार्ड बनाने जा रही है।

यूपी में बने 1.15 करोड़ गोल्‍डन कार्ड-

केन्‍द्र सरकार की आयुषमान योजना के तहत प्रदेश में 1 करोड़ 18 लाख गरीब परिवारों को 5 लाख रुपए का चिकित्‍सा बीमा कवर की सुविधा दी जा चुकी है। इसके अलावा आयुष्‍मान योजना से 6 करोड़ 47 लाख लोगों को लाभांवित किया जा चुका है। यूपी में अब तक 1.15 करोड़ गोल्‍डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा मुख्‍यमंत्री जनआरोग्‍य योजना में 42.19 लाख पात्रों को लाभांवित किया जा चुका है।