लखनऊ

गांधी जयंती पर प्रियंका की गांधीगिरी, मौन पदयात्रा से बढ़ा रहीं यूपी का सियासी तापमान

- सोनभद्र नरसंहार और उन्नाव कांड की तरह ही शाहजहांपुर कांड को लेकर भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भाजपा सरकार पर हमलावर हैं- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लखनऊ में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आये कांग्रेसी उनके साथ मौन पदयात्रा कर रहे हैं

less than 1 minute read
Oct 02, 2019
गांधी जयंती पर प्रियंका की गांधीगिरी, मौन पदयात्रा से सरकार पर साध रहीं निशाना

लखनऊ. सोनभद्र नरसंहार और उन्नाव कांड की तरह ही शाहजहांपुर कांड को लेकर भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। गांधी जयंती पर प्रियंका गांधीगिरी के जरिये यूपी सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए राजधानी लखनऊ की सड़कों पर मौन यात्रा निकाल रही हैं। कांग्रेस महासचिव के नेतृत्व में लखनऊ में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आये कांग्रेसी उनके साथ मौन पदयात्रा कर रहे हैं।

बुधवार को लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से सीधे शहीद स्मारक पहुंचीं, जहां से वह हजरतगंज जीपीओ तक पदयात्रा कर रही हैं। यहां वह गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। प्रियंका के साथ प्रदेश भर से आये कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं का हुजूम चल रहा है। इससे पहले सोमवार को चिन्मयानद प्रकरण को लेकर कांग्रेसी शाहजहांपुर से लखनऊ तक न्याय यात्रा निकालना चाहते थे, पुलिस-प्रशासन के विरोध के चलते यात्रा नहीं निकल पााई। अब गांधी जयंती पर प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेसी लखनऊ में अपनी ताकत का अहसास करा रहे हैं।

देखें वीडियो...

घबराई हुई है यूपी सरकार
शाहजहांपुर में कांग्रेसियों को रोके जाने पर पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि सत्ता के घमंड में चूर उप्र भाजपा सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। एक बलात्कार आरोपी को बचाने के लिए और शाहजहांपुर की बेटी को आवाज को दबाने के लिए वो किसी भी हद तक गिर सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार एक घबराई हुई सरकार है।

Updated on:
02 Oct 2019 02:12 pm
Published on:
02 Oct 2019 02:10 pm
Also Read
View All