लखनऊ

कांग्रेस का दावा, इन सीटों पर हमारा मेयर होगा निर्वाचित

कांग्रेस ने निकाय चुनाव के अंतिम चरण के साथ ही अपनी जीत के दावे कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2017, 4:22 PM IST
 congress
congress

लखनऊ. उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, राजनीतिक पार्टियां भी अपनी-अपनी जीत के दावे करने लगी हैं। कांग्रेस ने निकाय चुनाव के अंतिम चरण के साथ ही अपनी जीत के दावे कर रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने भी कहा है कि एक दिसंबर को आने वाले नतीजे काफी चौकाने वाले होंगे। यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगा। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा इस चुनाव के परिणाम से काफी पीछे चली जाएगी।

आश्चर्यजनक परिणामों के लिए तैयार रहे भाजपा

कांग्रेस ने निकाय चुनाव के आखिरी चरण के साथ ही अपनी जीत के दावे शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस का दावा है कि पार्टी, कानपुर, लखनऊ, झांसी समेत कई नगर निगमों में महापौर का पद जीत रही है। कांग्रेस ने कहा कि एक दिसंबर को जो चुनाव परिणाम आएंगे, वह काफी चौकाने वाले होंगे। क्योंकि, इस परिणाम से सबसे ज्यादा सदमा भारतीय जनता पार्टी को लगेगा। क्योंकि, वह वह नगर निगम भी नहीं जीत पाएगी, जो पिछले चुनाव में उसके पास थे। कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि वह निकाय चुनाव में आश्चर्यजनक परिणामों के लिए तैयार रहे।

रिपोर्ट सभी जगह से आए हैं पॉजिटिव

राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा है कि हमारे पास जो अब तक रिपोर्ट आई है, उसमें आश्चर्यजनक परिणाम की बात सामने आ रही है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी कानपुर जीत रही है। जबकि, कानपुर तो निश्चित तौर पर पार्टी जीत रही है। इसके अलावा झांसी भी कांग्रेस पार्टी जीत रही है। कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि इन नगर निगमों के अलावा भी पार्टी अन्य कई सीटों पर झंडा फहराएगी। क्योंकि अब तक की वोटिंग के जो रिपोर्ट आई हे, वह सब पॉजिटिव रिपोर्ट है।

मतों की गणना एक दिसंबर को होनी है

अशोक सिंह ने दावा किया हैं कि एक दिसम्बर को आने वाले चुनाव परिणाम में भाजपा को अवश्य ही बड़ा झटका लगेगा। गौरतलब है कि बुधवार को आखिरी चरण में 26 जिलों में मतदान जारी है। निकाय चुनाव में मतों की गणना एक दिसंबर को होनी है। इसी दिन शाम तक सभी नगर निगमों और नगर निकाय के परिणाम आ जाएंगे।

Published on: