
बदलते मौसम ने जहां आम जनमानस को तेज धुप से राहत दी है वहीं दूसरी तरफ कोरोना के मरीजों की संख्या में कुछ कमी दिखी। लेकिन अभी भी सावधान रहने की आवश्यकता है। लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग की टीम को 99 लोग कोविड पॉजिटिव मिले। यहां कोविड एक्टिव केसों की संख्या 897 है। जबकि कोविड संक्रमण से ग्रसित 186 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
कोविड पॉजिटिव मरीजों में आलमबाग में 27, अलीगंज में 15, इन्दिरा नगर में 12, सरोजनी नगर में 9, एन के रोड पर 7, चिनहट में 6, रेडक्रॉस में 6, सिल्वर जुबली में 5 लोग पाए गए हैं। इसके अन्य इलाकों के के भी लोग है। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि कोविड के मरीज प्रतिदिन राजधानी में मिल रहे है, लेकिन कोविड से घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसके मरीज काफी संख्या में सही भी हो रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए लोगों को मुख्य रूप से सावधानियां बरतनी चाहिए।
सार्वजनिक स्थलों , बाजारों व अन्य स्थानों पर मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अति महत्वपूर्ण है। बाहर से आने के बाद घर में हाथ जरूर साफ करें। इस बीमारी से बच्चों और बुजुर्गों को अधिक भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। कोविड नियमों का पालन करे।