लखनऊ

Gold Smuggling : लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 1.17 करोड़ का सोना, छिपाकर रखे थे सोने के बिस्किट

Gold Smuggling: सउदी अरब के रियाद से इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई-5424 से आया था लखनऊ
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jun 2021, 7:10 PM IST
gold_smuggling.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Gold Smuggling. राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने एक यात्री को 1.17 करोड़ कीमत के सोने के साथ पकड़ा। सउदी अरब के रियाद से वह इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई-5424 से आया था। जांच के दौरान कस्टम विभाग को यात्री पर यात्री पर शक हुआ। तलाशी में उसके पास से कुल 2.33 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत 1.17 करोड़ रुपए आंकी गई है। अधिकारियों ने बरामद सोने को सीमा शुल्क के प्रावधानों के तहत जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।

यात्री के पास सोने चार बिस्किट थे। जिन्हें उसने काले रंग के सेलो टेप और कार्बन पेपर में लपेट रखा था। इतना ही नहीं उसने सोने के बिस्किटों को एक फोनोवोक्स सिंगल फेज ऑटो ट्रांसफार्मर में छिपा दिया था। ट्रांसफार्मर को कंबल में लपेटकर एक कार्टन रखा, जिसे दूसरे कार्टन के भीतर छिपा दिया था। बावजूद कस्टम विभाग की नजरों से नहीं बच सका।

इन्होंने पकड़ा सोना
कस्टम आयुक्त वेद प्रकाश शुक्ल के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। कस्टम अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार शुक्ल व विमल कुमार श्रीवास्तव और निरीक्षक अमित कुमार वर्मा, के सी एम त्रिपाठी, नीलम सिन्हा और राजीव कुमार श्रीवास्तव की टीम ने यह सोना पकड़ा।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप