लखनऊ

उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ ने बकाए धनराशि की मांग, जारी हुआ आदेश

संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह बोले नगर -निगम सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन मिले जिससे कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा हो।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Mar 2023, 5:19 PM IST
  कर्मचारियों  का करें भुगतान
कर्मचारियों का करें भुगतान

उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के माध्यम से गृह कर के रूप में वित्तीय साल 2022 -23 ) में प्राप्त हो रही धनराशि से, नगर निगम कर्मचारियों को बोनस की (साल 2016-17 से 2021-22 तक ) 75 प्रतिशत की बकाया धनराशि और सातवें वेतनमान का एरियर साथ ही डी ए एरियर भुगतान की धनराशि को कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में भेजे जाने का अनुरोध किया गया है।


उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार कर्मचारी, संस्था हित में दिन रात मेहनत करके नगर निगम की वित्तीय स्थिति को सुधारने का कार्य, नगर आयुक्त के दिशा निर्देश में किया जा रहा है। जिससे नगर निगम की वित्तीय स्थिति ठीक हुई है।


ऐसे में संघ कर्मचारी हित में पूर्व की बकाया धनराशि को कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में भेजे जाने के लिए संगठन के माध्यम से पत्र प्रेषित किया गया है। उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि परिवार के मुखिया होने के कारण कर्मचारी हित में भी बकाया धनराशि देनदारी को भी कम कर दी जाए। जिससे कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा हो सके और नगर निगम की देनदारी भी कम हो जाए।

Updated on:
30 Mar 2023, 5:19 PM IST
Published on: