लखनऊ

गैंगरेप पीड़िता के पति को टॉर्चर करने के मामले में डीजीपी का बड़ा एक्शन, कहा- पुलिसकर्मियों को जेल भेज दो

- पुलिस के थर्ड डिग्री इस्तेमाल करने पर डीजीपी ओपी सिंह सख्त- कहा- मुकदमा दर्ज कर दोषी पुलिसकर्मियों को भेज दो जेल
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2019, 6:00 AM IST
DGP OP Singh
गैंगरेप पीड़िता के पति को टॉर्चर करने के मामले में डीजीपी का बड़ा एक्शन, कहा- पुलिसकर्मियों को जेल भेज दो

लखनऊ. सामूहिक बलात्कार पीड़िता के पति की शिकायत सुनना तो दूर पुलिसवालों (UP Police) ने उसे ही थर्ड डिग्री का टॉर्चर दिया। इतना ही नहीं उसकी दोनों उंगलियां भी तोड़ दीं। मामले की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल में डालने का आदेश दिया है। मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का है।

घटना शुक्रवार की है। पीड़त पक्ष की शिकायत के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी बाइक से जा रहे थे। रास्ते में उन्हें कार सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट की। पीड़ित पति का कहना है कि बदमाशों ने पति की आंख में कोई पाउडर डाल दिया और उसकी पत्नी को अगवा कर ले गये और कार में ही महिला का गैंगरेप किया। घटनास्थल से थोड़ी दूर आगे जाने पर महिला बेसुध मिलता था।

डीजीपी ने दिया बड़ा आदेश
घटना के बाद पीड़ित महिला के पति ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर (डायल 100) पर फोन किया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उस पर फर्जी शिकायत करने का आरोप लगाते हुए उसे मारा-पीटा। उसकी दोनों उंगलियां भी तोड़ दीं। इसके बाद पीड़ित महिला किसी तरह थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। मामला संज्ञान में आते ही डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाये और उन्हें जेल भी भेजा जाये।

Published on: