डकैतों की पनाहगाह रहे पाठा क्षेत्र में पुलिस ने एक अनोखी पहल करते हुए तालीम की रोशनी फैलाने का जिम्मा उठा रखा है। 'पाठा की पाठशाला' मुहिम के तहत पुलिसवा बीहड़ों में बसे दस्यु प्रभावित इलाकों में शिक्षा की अलख जगा रही है। इनमें मानिकपुर, मारकुंडी, डोडामाफी, जमुनिहाई, निही चिरैया, औदरपुरवा, अमरपुर, कोटा कडेंला, गढ़चपा, बड़ाहर, ऊंचाडीह जैसे डकैतों से प्रभावित कई अति संवेदनशील इलाके शामिल है। पाठा के इन इलाकों में कोल आदिवासी बहुतायत संख्या में हैं, जिन्हें हमेशा कुख्यात डकैतों ने इस्तेमाल किया है, इसलिए खाकी का इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दे रही है।