लखनऊ

कोहरे की वजह से 15 बड़ी ट्रेनें घंटों लेट, सिर्फ 50 मीटर रह गई विजिबिलिटी

मौसम का मिजाज जबरदस्त तरीके से बदल गया है। यूपी, दिल्ली में कोहरे का कहर बरपा हुआ है। उत्तर भारत में सुबह के समय घने कोहरे से विजिबिलिटी कम होने के कारण बुधवार को दिल्ली पहुंचने वाली 15 ट्रेनें लेट रहीं। वहीं कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।

2 min read
Feb 02, 2022
big trains

मौसम का मिजाज जबरदस्त तरीके से बदल गया है। यूपी, दिल्ली में कोहरे का कहर बरपा हुआ है। उत्तर भारत में सुबह के समय घने कोहरे से विजिबिलिटी कम होने के कारण बुधवार को दिल्ली पहुंचने वाली 15 ट्रेनें लेट रहीं। वहीं कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कई ट्रेनें 3 घण्टे तक की देरी से चल रही हैं। देश के कई क्षेत्रों में कोहरे का आलम ये है कि हर रोज कम विजिविलिटी के कारण कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। कई इलाकों में तो विजिबिलिटी केवल 50 मीटर रह गई। भारतीय रेल के उत्तर रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनें लेट हैं।

प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1.30 घण्टे लेट

आपको जानकर हैरानी होगी कि बुधवार सुबह दिल्ली आने वाली कुछ ट्रेनें तो 3 घंटे से भी ज्यादा लेट हैं। उत्तर रेलवे के मुताबिक पश्चिम बंगाल के हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन 3.30 घंटे लेट है। इसके अलावा ओडिशा के पुरी से नई दिल्ली, बिहार के गया से नई दिल्ली आने वाली ट्रेनें 3-3 घंटे लेट चल रही हैं। इसके साथ ही डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली स्पेशल करीब 2.15 मिनट घंटे लेट है। सहरसा- नई दिल्ली स्पेशल भी 2.15 मिनट घंटे लेट चल रही है। राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली करीब दो घण्टे लेट है। राजेंद्र नगर श्रमजीवी एक्सप्रेस 3 घण्टे लेट चल रही है। प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1.30 घण्टे लेट चल रही है। जबकि नई दिल्ली से चलकर भुवनेश्वर को जाने वाली 22824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस अपने तय समय से सात घंटे 55 मिनट की देरी से चल रही है। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से चलकर हल्दिया को जाने वाली 12444 हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी तीन घंटे 56 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन दोपहर तीन बजकर 20 मिनट के बजाए शाम सात बजकर 16 मिनट पर पहुँचेगी।

कोहरे की वजह से ट्रेनें हो रहीं लेट

दरसअल राजधानी दिल्ली के इलाकों के सर्दी तो कम हुई है मगर कोहरे ने अभी भी काफी समस्याएं खड़ी कर रखी हैं। ट्रेनों की इस लेटलतीफी से खराब मौसम का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इसके साथ ही ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों को भी काफी परेशानी होती है।

अगले 24 घंटे घने से बहुत घना कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान सुबह और शाम के दौरान कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा 3 फरवरी को ओडिशा में भी घना कोहरा पड़ सकता है।

Published on:
02 Feb 2022 11:27 pm
Also Read
View All