लखनऊ

Egg Rate Today (27th December 2021), Egg Price Today in Uttar Pradesh: सर्दी में अंडे की खपत में आया जबरदस्त उछाल

Egg Price Today: सर्दी में अंडे की खपत में जबरदस्त उछाल आया है। इस समय खुदरा बाजार में कच्चा अंडा सात रुपये और उबला अंडा नौ से दस रुपये प्रति पीस तो एक अंडे का आमलेट भी 10 से 12 रुपये में बिक रहा है। सर्दी की वजह से डिमांड बढ़ने के साथ ही अंडे के दाम भी बढ़े हैं, पहले अंडे की कैरट (30 अंडे) 150 रुपये में बिक रहे थे, जबकि रविवार को 180 रुपये कैरट के हिसाब से बिक्री हुई।

2 min read
Dec 27, 2021

Egg Rate Today (27th December 2021): दिसंबर के महीने में सर्दी बढ़ने के साथ ही अंडे की डिमांड भी बढ़ गई है। डिमांड बढ़ने के साथ ही अंड़ों के दाम भी बढ़ गए हैं। दो सप्ताह के अंदर 10 रुपये तक रेट बढ़ गए हैं। बढ़ते ठंड के कारण 17 दिसंबर तक थोक बाजार में 100 अंडों के दाम 564 रूपए थे, लेकिन 18 दिसंबर से 10 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ अब 574 रुपए में 100 अंड़े बिक रहे हैं। वहीं खुदरा बाजार में 100 अंडों की कीमत 651 रुपये है। तो वहीं सुपर मार्केट में अंडे 693 रुपए बिक रहे हैं। नानवेज खाने वाले आजकल रोज अंडा खा रहे हैं। सुबह नाश्ते की शुरुआत ही अंडे से होती है। कोई चाय के साथ उबला हुआ अंडा लेता है तो कोई आमलेट। आजकल घरों में अंडा करी भी खूब बन रही है। डिमांड बढ़ने की वजह से दाम में भी इजाफा हुआ है।

Egg Price Egg Price Today (27th December 2021): दिसंबर शुरू होते ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन पिछले दो दिन से तो सर्दी सितम ढा रही है। रविवार रात यूपी के कई जिलों में बारिश हुई, जिसकी वजह से सोमवार सुबह तापमान कापी कम रहा। इससे लोग कंपकपा उठे। सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। तमाम लोग सर्दी से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। अंडे के कारोबार से जुड़े एक व्यापारी ने बताया कि वह अकेले ही रोज 50 हजार अंडे बेच रहे हैं, जबकि दो सप्ताह पहले 45 हजार बेच रहे थे। डिमांड बढ़ने के साथ ही अंडे के दाम भी बढ़े हैं, पहले वह अंडे की कैरट (30 अंडे) 160 रुपये में बेच रहे थे, जबकि रविवार को 175 रुपये कैरट के हिसाब से बिक्री हुई। फुटकर में दुकानदार 180 रुपये कैरट बेच रहे हैं, जबकि पहले 160 रुपये में बेच रहे थे।

Egg Rate Today Noida

अंडे खाने के शौकीनों की जेब पर तगड़ी मार पड़ रही है। सर्दी शुरू होने के साथ साथ अंडे की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं। अगर बात करें उत्तर प्रदेश के नोएडा की तो आज सोमवार 27 दिसंबर को यहां पर अंडों का थोक भाव 573 रुपये हो गया है। वहीं, खुदरा बाजार में अंड़ें 639 रुपये और सुपर मार्केट में 675 रुपए में बिक रहे हैं। वहीं रविवार 26 दिसंबर को भी थोक बाजार में 573 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंडें 639 रुपये और सुपर मार्केट में 675 रुपए में बिकें।

Egg Rate Today Lucknow

बीते साल जहां कोरोना के चलते मांग कम हो गया है। लेकिन इस बार की सर्दी के सीजन में अंडे की मांग और कीमत दोनों बढऩे लगी हैं। अगर यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो अंड़ें की आज सोमवार 27 दिसंबर को थोक बाजार में 567 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 567 रुपए बिक रहा है तो वहीं सुपर मार्केट में 567 रुपए अंडा बिक रहा है। वहीं रविवार 26 दिसंबर को भी थोक बाजार में 567 रुपए में बिके। इसके अलावा खुदरा बाजार में 567 रुपए बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में 567 रुपए अंडा बिका।

Published on:
27 Dec 2021 08:24 am
Also Read
View All