Egg Rate Today (26th December 2021): पिछले महीने नवंबर में दिसंबर के मुकाबले ठंड कम थी, लेकिन अब जैसे ही ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा हैं उसी के साथ अंडों की मांग भी बढ़ने लगी हैं। जिसकी वजह से थोक बाजार में अंडों का मूल्य आज 26 दिसंबर को 574 रुपये हो गया है। वहीं, अगर खुदरा बाजार की बात करें तो अंडें 651 रुपये और सुपर मार्केट में 693 रुपए में बिक रहे हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर में अंडों की कीमतों में 110 रुपये की कमी देखी गई है। दिसंबर में बढ़ते ठंड के कारण थोक बाजार में 100 अंडे के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई हैं। वहीं खुदरा बाजार में 150 रुपये बढ़े हैं।