Egg Rate Today (24th December 2021): सर्दी की शुरुआत के साथ ही अब अंडे पर महंगाई की मार पड़ी है। 4-5 रुपए में बिकने वाला अंडा अब 8 से 9 रुपए में बिक रहा है। जानकार बता रहे हैं कि अंडों की डिमांड में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है, जिसकी वजह से कीमतें भी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में डिमांड अगर पूरी नहीं हुई तो अंडों के कीमतों में और भी इजाफा होना तय है। थोक बाजार में अंडों का मूल्य 574 रुपये हो गया है। वहीं, अगर खुदरा बाजार की बात करें तो अंड़ें 651 रुपये और सुपर मार्केट में 693 रुपए में बिक रहे हैं। दिसंबर में बढ़ते ठंड के कारण थोक बाजार में 100 अंडे के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई हैं। वहीं खुदरा बाजार में 150 रुपये बढ़े हैं।