लखनऊ

Egg Rate Today (01 January 2022), Egg Price Today in Uttar Pradesh: जनवरी में अंडा हो सकता है सस्ता

Egg Price Today: दिसंबर महीने से बढ़ती ठंड के साथ ही अंडों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। उम्मीद है कि अब जनवरी के महीने में अंडों के दामों में कमी आएगी। बीते दिसंबर के महीने में अधिक मांग के कारण थोक मूल्य में 574 रुपये, खुदरा बाजार में 651 रुपये तो वहीं सुपर मार्केट में 693 रुपए में बिक रहा है।
2 min read
Jan 01, 2022
egg_rate_today.jpg

Egg Rate Today (01 January 2022): दिसंबर महीने सर्दी के साथ ही अंडों की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है, हालांकि इसके बावजूद भी अंडों की मांग में कमी नहीं आई है। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से भी अंडे के दाम बढ़े हैं। कोरोना काल में डॉक्टरों ने अंडा खाने की बीत कही थी, जिसके बाद अंडों की कीमत में उछाल आया था। सर्दी के साथ ही एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से अंडों के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। थोक बाजार में अंडों का मूल्य 567 रुपये हो गया है, तो वहीं खुदरा बाजार की बात करें तो अंडे 644 रुपये और सुपर मार्केट में 686 रुपए में बिक रहे हैं। दिसंबर महीने में बढ़ते ठंड के कारण थोक बाजार में 100 अंडों के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं खुदरा बाजार में 150 रुपये बढ़े हैं।

Egg Price Egg Price Today (01 January 2022): कोरोना काल में अंडा उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। शायद यही वजह है कि अंडों की कीमत में हर सप्ताह वृद्धि देखी जा रही है। इसके अलावा दिसंबर शुरू होते ही सर्दी बढ़ गई, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तो सर्दी सितम ढा रही है। सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। सामान्य दिनों में चार रुपये प्रति पीस बिकने वाला अंडा इस समय फुटकर में आठ रुपये प्रति पीस तक बिक रहा है।

Egg Rate Today Noida

नोएडा में अंडों की बढ़ती कीमत का लोगों पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है। शाम की कनकनाती ठंड के बीच लोग अंडे का खूब लुफ्त उठा रहे हैं। ठंड के कारण बाजार और चौक चौराहों पर खुली अंडों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। नोएडा में आज शनिवार 01 जनवरी 2022 को अंडा का थोक भाव 566 रुपये हो गया है। वहीं, खुदरा बाजार में अंडें 632 रुपये और सुपर मार्केट में 668 रुपए में बिक रहे हैं। शुक्रवार 31 दिसंबर को भी थोक बाजार में 566 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंडें 632 रुपये और सुपर मार्केट में 668 रुपए में बिकें।

Egg Rate Today Lucknow

काफी वक्त सुस्त रहने के बाद अंडों ने अब लंगी छलांग लगाई है। लखनऊ की बात करें तो अंडें आज शनिवार 01 जनवरी 2022 को थोक बाजार में 560 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 560 रुपए बिक रहा है तो वहीं सुपर मार्केट में 560 रुपए अंडा बिक रहा है। शुक्रवार 31 दिसंबर को थोक बाजार में 560 रुपए बिका। इसके अलावा खुदरा बाजार में 560 रुपए में अंडा बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में भी 560 रुपए में बिका।

Published on:
01 Jan 2022 08:57 am