Egg Rate Today (30th December 2021): सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत अंडों के साथ ही करते हैं। यह प्रोटीन का एक सस्ता सोर्स है, इसके साथ ही शरीर को कड़ाके की सर्दी में गरमी का अहसास भी देता है। जिसकी वजह से अंडे की डिमांड में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिल रहा है। बावजूद इसके अंडे की सप्लाई में कोई कमी नहीं आई है। बढ़ती ठंड के साथ ही अंडों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। अंडों की अधिक मांग के कारण थोक मूल्य में 567 रुपये, खुदरा बाजार में 644 रुपये तो वहीं सुपर मार्केट में 686 रुपए में बिक रहा है। अंडे की मांग वर्तमान में नवंबर की तुलना में अधिक है।