Egg Price Today (28th December 2021): सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत अंडों के साथ करते हैं। यह प्रोटीन का एक सस्ता सोर्स है, इसके साथ ही,शरीर को कड़ाके की सर्दी में गरमी का अहसास भी देता है। हालांकि इन दिनों अंडे की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिल रहा था। हालांकि आज मंगलवार को अंडों के दाम एक बार फिर कम हुए। जिसका अगर खुदरा बाजार पर भी पड़ेगा। यानी एक दो-दिनों 8-9 रुपए प्रति पीस बिकने वाला अंडा अब फिर सस्ता हो जाएगा। जानकार बताते हैं कि सर्दी के मौसम में अंडों की डिमाड बढ़ जाती है, जिसकी वजह से पिछले कुछ दिनों से अंडों के दाम बढ़ गए थे।