लखनऊ

Egg Rate Today (12th January 2022), Egg Price Today in Uttar Pradesh: अंडों के दामों में आई गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Egg Price Today: सर्दी में अंडों की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है। इस समय खुदरा बाजार में कच्चा अंडा छह रुपये और उबला अंडा आठ रुपये प्रति पीस तो वहीं आमलेट भी 20 से 25 रुपये में बिक रहा है।
2 min read
Jan 12, 2022
egg_rate_today_new_5.jpg

Egg Rate Today (12th January 2022): पिछले साल दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन नए साल के पहले सप्ताह से तो सर्दी कहर ढा रही है। ठंड की वजह से अंडों की डिमांड बढ़ने के साथ ही दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे अंडों के दाम कम होने लगे हैं। पहले अंडे की कैरट (30 अंडे) 150 रुपये में बिक रहे थे, जबकि सोमवार तक 180 रुपये कैरट के हिसाब से बिक्री हुई। बुधवार 12 जनवरी को थोक बाजार में 100 अंडों के दाम 540 रूपए बिक रहे हैं। वहीं खुदरा बाजार में 100 अंडों की कीमत 617 रुपये है। तो वहीं सुपर मार्केट में अंडे 659 रुपए बिक रहे हैं। नानवेज खाने वाले आजकल रोज अंडा खा रहे हैं। सुबह नाश्ते की शुरुआत ही अंडे से होती है। कोई चाय के साथ उबला हुआ अंडा लेता है तो कोई आमलेट। इतना ही नहीं, आजकल घरों में अंडा करी भी खूब बन रही है।

Egg Price Today (12th January 2022): दिसंबर महीने के शुरू होने के साथ ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तो सर्दी सितम ढा रही है। सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। लोग सर्दी से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। अंडे के कारोबार से जुड़े एक व्यापारी ने बताया कि वह अकेले ही रोज 50 हजार अंडे बेच रहे हैं, जबकि दो सप्ताह पहले 45 हजार बेच रहे थे। डिमांड बढ़ने के साथ ही अंडे के दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे दाम कम हो रहे हैं।

Egg Rate Today Noida

नोएडा में आज बुधवार 12 जनवरी को अंडों का थोक भाव 539 रुपये हो गया है। वहीं, खुदरा बाजार में अंडें 605 रुपये और सुपर मार्केट में 641 रुपए में बिक रहे हैं। तो वहीं मंगलवार 11 जनवरी को भी थोक बाजार में 539 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंडें 605 रुपये और सुपर मार्केट में 641 रुपए में बिकें।

Egg Rate Today Lucknow

लखनऊ में आज बुधवार 12 जनवरी को थोक बाजार में 533 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 533 रुपए बिक रहा है, सुपर मार्केट में 533 रुपए अंडा बिक रहा है। तो वहीं मंगलवार 11 जनवरी को थोक बाजार में 533 रुपए बिका। इसके अलावा खुदरा बाजार में 533 रुपए में अंडा बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में 533 रुपए में बिका।

Published on:
12 Jan 2022 12:10 pm
Also Read
View All