Egg Rate Today (9th January 2022): दिसंबर शुरू होते ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन नए साल के पहले सप्ताह में शुरू हुई बारिश की वजह से सर्दी कहर ढा रही है। बीते बुधवार रात से यूपी के कई जिलों में रुक-रुक बारिश हो रही है, जिसकी वजह से आज रविवार सुबह का तापमान काफी कम रहा, इससे लोग कंपकपा उठे। सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। सर्दियों के मौसम में लोग शरीर में गर्मी लाने के लिए अंडों का सेवन करते हैं। बढ़ती ठंड के साथ ही अंडों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। अंडों की अधिक मांग के कारण उत्तर प्रदेश में थोक मूल्य में 550 रुपये, खुदरा बाजार में 627 रुपये तो वहीं सुपर मार्केट में 669 रुपए में बिक रहा है। अंडों की मांग वर्तमान में नवंबर और दिसंबर की तुलना में काफी अधिक है।