लखनऊ

Egg Rate Today (25th January 2022), Egg Price Today in Uttar Pradesh: अंडों के कीमतों में आई गिरावट, तुरंत चेक करें आज का रेट

Egg Price Today: सर्दी में अंडों की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया था। डिमांड की वजह से अंडों के दाम भी काफी बढ़ गए थे। हालांकि अब एक बार फिर अंडों के दाम कम हो गए हैं।
2 min read
Jan 25, 2022
egg_rate_today_new_one.jpg

Egg Rate Today (25th January 2022): दिसंबर महीने से ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन नए साल के पहले सप्ताह से तो सर्दी कहर ढा रही है। ठंड की वजह से अंडों की डिमांड बढ़ने के साथ ही दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे अंडों के दाम कम होने लगे हैं। मंगलवार 25 जनवरी को थोक बाजार में 100 अंडों के दाम 524 रूपए बिक रहे हैं। वहीं खुदरा बाजार में 100 अंडों की कीमत 601 रुपये है। तो वहीं सुपर मार्केट में अंडे 643 रुपए बिक रहे हैं। नानवेज खाने वाले आजकल रोज अंडा खा रहे हैं। सुबह नाश्ते की शुरुआत ही अंडे से होती है। कोई चाय के साथ उबला हुआ अंडा लेता है तो कोई आमलेट। इतना ही नहीं, आजकल घरों में अंडा करी भी खूब बन रही है।

Egg Price Today (25th January 2022): सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। लोग सर्दी से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पहले अंडे की कैरट (30 अंडे) 150 रुपये में बिक रहे थे, जबकि सोमवार तक 180 रुपये कैरट के हिसाब से बिक्री हुई। इस समय खुदरा बाजार में कच्चा अंडा छह रुपये और उबला अंडा आठ रुपये प्रति पीस तो वहीं ऑमलेट भी 20 से 25 रुपये में बिक रहा है।

Egg Rate Today Noida

नोएडा में आज मंगलवार 25 जनवरी को अंडों का थोक भाव 523 रुपये हो गया है। वहीं, खुदरा बाजार में अंडें 589 रुपये और सुपर मार्केट में 625 रुपए में बिक रहे हैं। तो वहीं सोमवार 24 जनवरी को भी थोक बाजार में 523 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंडें 589 रुपये और सुपर मार्केट में 625 रुपए में बिकें।

Egg Rate Today Lucknow

लखनऊ में आज मंगलवार 25 जनवरी को थोक बाजार में 517 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 517 रुपए बिक रहा है, सुपर मार्केट में 517 रुपए अंडा बिक रहा है। तो वहीं सोमवार 24 जनवरी को थोक बाजार में 517 रुपए बिका। इसके अलावा खुदरा बाजार में 517 रुपए में अंडा बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में 517 रुपए में बिका।

Published on:
25 Jan 2022 12:14 pm
Also Read
View All