Egg Price Today (24th January 2022): शनिवार-रविवार रात से यूपी के कई जिलों में रुक-रुक बारिश हो रही है, जिसकी वजह से सोमवार सुबह से तापमान काफी कम रहा, इससे लोग कंपकपा उठे। सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। सर्दियों के मौसम में लोग शरीर में गर्मी लाने के लिए अंडों का सेवन करते हैं। अंडा कारोबारी ने बताया कि वह अकेले ही रोज 50 हजार अंडे बेच रहे हैं, जबकि एक महीने पहले 40 हजार बेच रहे थे। डिमांड बढ़ने के साथ ही अंडे के दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे दाम कम हो रहे हैं।