लखनऊ

Egg Rate Today (8th February 2022), Egg Price Today in Uttar Pradesh: अंडों के कीमतों में आई गिरावट, तुरंत चेक करें आज का रेट

Egg Price Today: सर्दी में अंडों की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया था। डिमांड की वजह से अंडों के दाम भी काफी बढ़ गए थे। हालांकि अब एक बार फिर अंडों के दाम कम हो गए हैं।

2 min read
Feb 08, 2022

Egg Rate Today (8th February 2022): दिसंबर महीने से ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन नए साल के पहले सप्ताह से तो सर्दी कहर ढा रही है। फरवरी महीने के पहले दिन भी सुबह काफी कोहरा था। ठंड की वजह से अंडों की डिमांड बढ़ने के साथ ही दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे अंडों के दाम कम होने लगे हैं। मंगलवार 8 फरवरी को थोक बाजार में 100 अंडों के दाम 507 रूपए बिक रहे हैं। वहीं खुदरा बाजार में 100 अंडों की कीमत 584 रुपये है। तो वहीं सुपर मार्केट में अंडे 626 रुपए बिक रहे हैं। नानवेज खाने वाले आजकल रोज अंडा खा रहे हैं। सुबह नाश्ते की शुरुआत ही अंडे से होती है। कोई चाय के साथ उबला हुआ अंडा लेता है तो कोई आमलेट। इतना ही नहीं, आजकल घरों में अंडा करी भी खूब बन रही है।

Egg Price Today (8th February 2022): सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। लोग सर्दी से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पहले अंडे की कैरट (30 अंडे) 150 रुपये में बिक रहे थे, जबकि सोमवार तक 180 रुपये कैरट के हिसाब से बिक्री हुई। इस समय खुदरा बाजार में कच्चा अंडा छह रुपये और उबला अंडा आठ रुपये प्रति पीस तो वहीं ऑमलेट भी 20 से 25 रुपये में बिक रहा है।

Egg Rate Today Noida

नोएडा में आज मंगलवार 8 फरवरी को अंडों का थोक भाव 506 रुपये हो गया है। वहीं, खुदरा बाजार में अंडें 572 रुपये और सुपर मार्केट में 608 रुपए में बिक रहे हैं। तो वहीं सोमवार 7 फरवरी को भी थोक बाजार में 506 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंडें 572 रुपये और सुपर मार्केट में 608 रुपए में बिकें।

Egg Rate Today Lucknow

लखनऊ में आज मंगलवार 8 फरवरी को थोक बाजार में 500 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 500 रुपए बिक रहा है, सुपर मार्केट में 500 रुपए अंडा बिक रहा है। तो वहीं सोमवार 7 फरवरी को थोक बाजार में 500 रुपए बिका। इसके अलावा खुदरा बाजार में 500 रुपए में अंडा बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में 500 रुपए में बिका।

Published on:
08 Feb 2022 08:44 am
Also Read
View All